New feature in WhatsApp: व्हाट्सऐप में आया नया फीचर, अब आपकी प्रोफाइल फोटो का नहीं ले सकेगा कोई स्क्रीनशॉट, पढ़े पूरी खबर

New feature in WhatsApp: व्हाट्सऐप में आया नया फीचर, अब आपकी प्रोफाइल फोटो का नहीं ले सकेगा कोई स्क्रीनशॉट, पढ़े पूरी खबर

New feature in WhatsApp: हालांकि इसे अभी जारी नहीं किया गया है। लेकिन कंपनी जल्द ही ऐप में ‘स्क्रीनशॉट ब्लॉकिंग – प्रोफाइल फोटो’ फीचर लेकर आने वाली है। आपको बता दें की इस फीचर की मदद से यूजर अब अपनी प्रोफाइल पिक्चर यानि अपनी व्हाट्सऐप डीपी को ब्लॉक कर पाएगा। जिससे यूजर की परमिशन के बिना कोई भी पर्सन यूजर की प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉर्ट भी नहीं ले सकेगा।

एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए लॉन्च किया:

दरअसल इसकी जानकारी WABetaInfo की रिपोर्ट में सामने आई है, जानकारी के अनुसार इस नए फीचर को व्हाट्सएप ने एंड्रॉइड बीटा टेस्टर्स के लिए लॉन्च किया है। हालांकि टेस्टिंग के बाद ही व्हाट्सएप द्वारा इस नए अपडेट को सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। वहीं इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर को अपने व्हाट्सएप को अपडेट करना होगा।

अब स्क्रीनशॉट लेने पर मिलेगी वार्निंग:

हालांकि प्राइवेसी को मद्देनजर रखते हुए व्हाट्सऐप ने तकरीबन 5 साल पहले ही किसी और यूजर्स की प्रोफाइल फोटो सेव करने का ऑप्शन तो हटा दिया था, मगर इसके बाद भी किसी के भी द्वारा स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। लेकिन अब इस नए फीचर के अपडेट हो जाने के बाद कोई भी अन्य आपके प्रोफाइल पिक्चर का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा और यदि वह ऐसा करता है तो उसे एक वार्निंग मैसेज (ऐप प्रतिबंधों के कारण स्क्रीनशॉट नहीं ले सकते) दिखाई देगा।

इस दौरान जारी की गई सूचना के दौरान रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है, जिसमें दिखाया गया है की जब किसी प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश की जाएगी, तो एक वार्निंग आपको दिखाई देगा जो दिखाएगा की यूजर द्वारा स्क्रीनशॉट को ब्लॉक कर दिया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews