आ रही है नई Maruti Suzuki Invicto, 7-सीटर कार में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, 19 जून से बुकिंग शुरू

आ रही है नई Maruti Suzuki Invicto, 7-सीटर कार में मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, 19 जून से बुकिंग शुरू

Automobile News: मारुति सुजुकी अपनी नई 7-सीटर कार लेकर आ रही है, जिसके नाम की घोषणा भी कंपनी ने कर दी है। नई Maruti Suzuki Invicto जल्द ही मार्केट में दस्तक देगी। टोयोटा और मारुति सुजुकी के Tie-up में पहली बार किसी कार की पेशकश होने जा रही है। नई एमपीवी काफी Toyoto Innova Hycross पर आधारित है।

नई इनविक्टो कंपनी की सबसे महंगी कारों में से एक है, जिसकी बिक्री Nexa ब्रांड के अंतर्गत होगी। भारत में इसकी पेशकश 5 जुलाई हो होने वाली है। वहीं बुकिंग 19 जून से शुरू हो जाएगी। कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा जा चुका है। इसका लुक काफी तक इनोवा हायक्रॉस से मिलता -जुलता है। दोनों कंपनियों ने वर्ष 2017 में अपनी साझेदारी की घोषणा की थी।

नए एमपीवी में स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा। इसमें 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। वहीं इंटीयर काफी अलग कलर स्कीम के साथ आएगा। कंपनी ने कीमत को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। इसकी कीमत हायक्रॉस जितनी होने की संभावना है। वर्तमान में इनोवा हायक्रॉस की कीमत 18.55 लाख रुपये से लेकर 26.78 लाख रुपये तक है।

बता दें कि पहले Toyoto और मारुति सुजुकी की साझेदारी में बनी कार का नाम “Engage” बताया जा रहा था। कार के इंटीरियर के साथ-साथ बाहरी डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews