Nokia Logo: 60 वर्षों में पहली बार नोकिया ने बदला अपना लोगो, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, जानें यहाँ

Nokia Logo: 60 वर्षों में पहली बार नोकिया ने बदला अपना लोगो, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान, जानें यहाँ

Nokia Logo: नोकिया ने कंपनी की पहचान बदलते हुए अपने प्रतिष्ठित लोगो को बदल दिया है। 60 सालों में पहली बार कंपनी ने यह कदम उठाया है। इसका इंतजार भी दुनिया भर के यूजर्स को लंबे समय से था। लंबे समय से कंपनी अपने मजबूत मोबाइल फोन्स के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि इसका कारोबार अन्य नई कंपनियों की तुलना थोड़ा कमजोर हो चुका है। लेकिन अपने लोगो में बदलाव करके कंपनी ने बदलाव की ओर इशारा कर दिया है।

ऐसा है नया लोगो

नोकिया के नए लोगो में पाँच अलग-अलग शेप्स हैं, जो “NOKIA” शब्द को बनाते हैं। पहले केवल ब्लू रंग के बोल्ड और आम शब्द कंपनी का लोगो हुआ करता था। लेकिन अब रंग-बिरंगे कलर कॉम्बिनेशन यूजर्स को लोगो में नजर आ सकते हैं। जो यह दर्शाता है कि कंपनी का नया फोकस अब बिजनेस टेक्नोलॉजी मार्केट पर होगा।

नोकिया के सीईओ ने किया ऐलान

इंटरव्यू के दौरान कंपनी के सीईओ Pekka Lundmark ने बताया कि कंपनी की प्राथमिकता अब केवल स्मार्टफोन्स नहीं है। उन्होनें कहा कि, “अब हम बिजनेस टेक्नोलॉजी कंपनी बन चुके हैं।” नोकिया अलग-अलग बिजनेस और विकल्पों में विस्तार करने की योजना बना रहा है। जिसमें निवेश भी शामिल है।

इन नए स्मार्टफोन्स की हुई पेशकश

कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉंग्रेस (MWC 2023) कार्यक्रम में भाग लेने की प्लानिंग कर रही है। एमडब्ल्यूसी Barcelona में 2 मार्च को शुरू होने जा रहा है। इस दौरान सैमसंग, ओप्पो, वीवो और अन्य कंपनियों के स्मार्टफोन्स से इस दौरान पर्दा हटेगा। हाल ही में नोकिया ने ने अपने तीन नए और बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जिसमें Nokia C32, नोकिया G22 और नोकिया C22 शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews