OTT Platform: 4 साल में पहली बार वीडियो स्ट्रीमिंग में यूट्यूब का वर्चस्व लौटा, कम हुए OTT के नए यूजर

OTT Platform: 4 साल में पहली बार वीडियो स्ट्रीमिंग में यूट्यूब का वर्चस्व लौटा, कम हुए OTT के नए यूजर

OTT Platform: एक हाल ही में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं के लिए यूट्यूब का वर्चस्व बढ़ता हुआ दिख रहा है। दरअसल रिपोर्ट दर्शाया गया है कि यूट्यूब ने 456 मिलियन यूनिक विजिटर्स के साथ भारत में सर्वश्रेष्ठ प्लेटफॉर्म के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आपको बता दें पिछले कुछ सालों में अन्य प्लेटफॉर्म ने यूट्यूब को पीछे छोड़ यह मुकाम हासिल किया था। हालांकि रिपोर्ट की माने तो ओवर-द-टॉप यानी ओटीटी के यूनिक विजिटर्स में लंबे अंतराल के बाद पहली बार गिरावट देखने को मिली है।

वैश्विक डिजिटल डेटा के अनुसार, ओवर-द-टॉप (OTT) सेगमेंट में एक नई रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2024 में यह संख्या 46 करोड़ रही है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है। रिपोर्ट के अनुसार, यूनिक विजिटर्स की संख्या कम होने के बावजूद भी, ओटीटी का जोर बढ़ता जा रहा है। डिजिटल यूनिवर्स में ओटीटी की प्रवृद्धि 87.8 फीसदी हो गई है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है की कोरोना महामारी के दौरान ओटीटी को काफी फायदा हुआ था।

यूनिक विजिटर्स के बारे में क्या कहती है रिपोर्ट:

रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूब के बाद एंगेजमेंट में सबसे आगे ओटीटी कंटेंट एग्रीगेटर YuppTv का एनगेजमेंट है। वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म YuppTv और बाद में डिज्नी+ हॉटस्टार, जियो सिनेमा, एमएक्स प्लेयर, जी5, नेटफ्लिक्स, जियो टीवी, और सोनी लिव भी बड़ी संख्या में यूनिक विजिटर्स को आकर्षित कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ZEE5 यूनिक विजिटर्स के मामले में पांचवें नंबर पर है।

कॉमस्कोर की नई रिपोर्ट के अनुसार, ओटीटी सेगमेंट में गिरावट का मुख्य कारण नवीनतम बदलाव और यूजर्स की पसंद में परिवर्तन है। यह गिरावट विशेषकर कोरोना महामारी के कारण हुई है, जिसने लोगों को अपने घरों में बंद कर दिया और डिजिटल मनोरंजन की मांग में वृद्धि कर दी। इसके बावजूद, यूनिक विजिटर्स की संख्या कम होने के साथ-साथ यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म का वर्चस्व भी बना रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews