कुछ दिनों में आ रही है Royal Enfield दो नई 650cc बाइक, ये हैं इनके नाम, धांसू हैं फीचर्स, पढ़ें पूरी खबर

कुछ दिनों में आ रही है Royal Enfield दो नई 650cc बाइक, ये हैं इनके नाम, धांसू हैं फीचर्स, पढ़ें पूरी खबर

ऑटोमोबाइल, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द मार्केट में रॉयल एनफील्ड की दो नई बाइक लॉन्च हो सकती है। इन दोनों ही मोटरसाइकिल की चर्चा काफी लंबे समय से हो रही है। फिलहाल Royal Enfield अपने दो नए 650cc मॉडल पर काम कर रही है। कई बार इन्हें टेस्टिंग के दौरान पर भी देखा जा चुका है। यहाँ Royal Enfield Shotgun 650 और Royal Enfield Super Meteor 650 की बात हो रही है।

यह भी पढ़े…Moto X40 और Moto G Play जल्द होंगे लॉन्च, फीचर्स और रेंडर का हुआ खुलासा, यहाँ जानें सबकुछ

साल 2017 नवंबर में EICMA के दौरान दोनों मॉडल को पहली बार देखा गया गया था और अब इसके लॉन्च को लेकर नई अपडेट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट की माने तो अगले महीने यानि नवंबर में दोनों ही बाइक्स भी लॉन्चिंग हो सकती है। नवंबर राइडर मेनिया पर दोनों मॉडल की पेशकश भारत के लिए हो सकता है। बता दें की राइडर मेनिया 2022 का आयोजन अगले महीने 18-20 नवंबर तक गोवा में हो सकता है।

यह भी पढ़ें…जबलपुर में LPG गैस सिलेंडर से गैस रिफिल करते समय लगी आग, एक के खिलाफ मामला दर्ज

राइडर मेनिया रॉयल एनफील्ड का सबसे बड़ा मोटरसाइकिल कल्चर सेलिब्रेशन होता है। इस दौरान कई नए मॉडल को कंपनी पेश करती है। कोरोना महामारी के कारण 2 साल बाद इसका आयोजन हो रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है इस कार्यक्रम में कंपनी अपने कई मॉडल्स से पर्दा हटा सकती है। Royal Enfield Shotgun 650 और Royal Enfield Super Meteor 650 की चर्चा बहुत लंबे समय से हो रही है। दोनों ही बाइक कंपनी के 650 पैरलेल ट्विन इंजन पर आधारित है, जिसमें से Royal Enfield Super Meteor 650 कंपनी की क्रूजर बाइक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews