Stock Scam: अगर आप व्हाट्सऐप और टेलीग्राम यूजर है तो हो जाएं सावधान, इन्वेस्टमेंट के नाम पर हो रही ठगी

Stock Scam: इस समय स्कैम का एक नया तरीका सामने आया है। जिसमें व्हाट्सऐप या टेलीग्राम के माध्यम से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगे जा रहे है।
Scam Alert

Stock Scam: शेयर बाजार में निवेश को लेकर लोगों के बीच बढ़ते रुझान के साथ ही कई स्कैम भी होने लग गए हैं। आजकल लोग विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से लोगों को शानदार रिटर्न का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये की ठगी कर रहे है। इस स्कैम को पिग बुचरिंग स्कैम भी कहते है। आइए जानते है क्या है पिग बुचरिंग स्कैम और इससे कैसे बच सकते है।

क्या है पिग बुचरिंग स्कैम?

पिग बुचरिंग स्कैम में स्कैमर पहले बुचर का काम करते है फिर निवेशकों को अपना शिकार बनाते है। वो पहले इन्वेस्टर को कमाई का झांसे देता है। शुरुआत में इन्वेस्टर को कुछ आकर्षक रिटर्न दिए जाते हैं ताकि इसकी वजह से इन्वेस्टर उनकी जाल में फंसता जाएं और इसी तरह वो दांव बढ़ाता जाता है। फिर जैसे ही रकम बढ़ता है स्कैमर पूरा पैसा लेकर गायब कर देता है।

व्हाट्सऐप और टेलीग्राम का करते है इस्तेमाल

दरअसल, स्कैमर डार्क वेब से डेटा खरीदते हैं और वहां से नंबरों को व्हाट्सऐप या टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर जोड़ते है। इस ग्रुप में आम तौर पर एक स्टॉक मार्केट एक्सपर्ट या स्टॉक गुरू भी होता है, जिसके बारे में स्कैमर बताते है कि वो कई बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में काम कर चुका है। वो ग्रुप से जुड़े लोगों को कुछ बातें बताता है। जिससे कि लोग उसकी बातों में आ जाएं। इस ग्रुप में स्कैमर्स की ओर से ऐसे लोग जोड़े गए होते हैं, जो टिप्स के बाद उससे फायदा होने का दावा करते हैं और मुनाफा कमाने के स्क्रीनशॉट ग्रुप में शेयर करते है।

इस तरह बचें

किसी भी तरह की स्कैम से बचने के लिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कभी भी किसी भी अप्रत्याशित रिटर्न के झांसे में नहीं आएं। इसके साथ ही व्हाट्सऐप या टेलीग्राम के ग्रुप में मिलने वाले इस तरह के टिप्स से दूर रहें। किसी भी सोशल मीडिया, मैसेज या ईमेल के जरिए आने वाले लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। इसके साथ ही सिर्फ प्रमाणित ब्रोकरेज फर्मों के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews