Tata Harrier EV: शानदार लुक के साथ आ रही है टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार, मिलेंगे कई खास फीचर्स, देखें यहाँ

Tata Harrier EV: शानदार लुक के साथ आ रही है टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार, मिलेंगे कई खास फीचर्स, देखें यहाँ

Automobile News: हाल ही में ऑटो एक्सपो 2023 के कार्यक्रम के दौरान टाटा ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार Tata Harrier EV के कॉन्सेप्ट से पर्दा हटाया था। बहुत जल्द इसकी लॉन्चिंग भारतीय बाजारों में होने वाली है। लॉन्च की टाइमलाइन भी कंपनी ने घोषित कर दी है। कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह दो नए कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध, जिसमें व्हाइट और ब्लैक शामिल है।

इसमें कंपनी ने कई नए फीचर्स भी जोड़े हैं। फ्रंट में नया बंपर, ट्रायन्गुलर शेप्स हेडलैंप क्लस्टर, फॉक्स स्किड प्लेट, बलेंक्ड ऑफ ग्रिल, नई एलईडी टेल लैम्पस दिए गए हैं। वहीं इसके पहियें को आकर्षक लुक दिया गया है, जो डुअल टोन अलॉय से बने हुए हैं। इसके इंटीरियर की बात करें तो कार में 10.25 इंच का तचस्करीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, फुली  डिजिटल क्लस्टर, डुअल टोन अपहॉलडस्ट्री मिलता है। इसमें कई बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

सेफ़्टी के लिए नए  Harrier EV में ADAS (एडवांस असिस्टेंस सिस्टम) और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। अब तक इससे जुड़ी अधिक सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि कंपनी बहुत जल्द इससे जुड़ी अन्य जानकारी का खुलासा करेगा। कार की सबसे खास बात इसकी डिजाइन है। जो इसके शानदार और आकर्षक लुक देता है।

बैटरी पैक और रेंज को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नए ईवी में एक इलेक्ट्रिक मोटर प्रत्येक Axle में होगा। इसकी लॉन्चिंग साल 2024 तक हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews