टाटा ग्रुप बनाएगा भारत में iPhone, चल रही है डील की बातचीत, जानें पूरा प्लान

टाटा ग्रुप बनाएगा भारत में iPhone, चल रही है डील की बातचीत, जानें पूरा प्लान

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। बहुत जल्द टाटा ग्रुप (Tata Group) भारत में आईफोन बनाने का काम शुरू कर सकता है। फिलहाल इस डील की बातचीत ताइवान सप्लाइयर विस्ट्रॉन कॉर्प से चल रही है। हाल ही में Apple ने अपने नए आईफोन लॉन्च किए हैं। इसी के साथ भारत में हलचल शुरू हो चुकी है। बीते दिनों यह खबरें आई थी की भारत में “मेड इन इंडिया” आईफोन उपलब्ध होंगे और लेटेस्ट आईफोन का निर्माण कार्य देश में चलेगा।

यह भी पढ़े… Motorola लेकर आया है 3 धाकड़ स्मार्टफोन्स, Killer लुक ने बनाया लोगों को दीवाना, भारत में इस दिन होगी लॉन्चिंग

इसी बीच टाटा का नाम आईफोन के निर्माण के साथ जुड़ चुका है। यदि विस्ट्रॉन कॉर्प के साथ सबकुछ सही रहा तो भारत में टाटा आईफोन के पार्ट्स सप्लाइ करेगा। बता दें की विस्ट्रॉन कॉर्प के पास डेवलपमें, असेंबली, सप्लाइ चेन से जुड़ी विशेषज्ञता रखता है। यदि ऐसा होता है तो टाटा भारत की पहली कंपनी होगी आईफोन का निर्माण करेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में चीन का बहुत दबदबा है।

यह भी पढ़े… महारानी एलिजाबेथ के निधन पर भारत में 11 सितंबर को राजकीय शोक, केंद्र सरकार ने की घोषणा

यदि भारत आईफोन बनाने का शुरू करता है तो चीन पर इसका असर हो सकता है। फिलहाल भारत और चीन आईफोन के निर्माण की बतचीन विस्ट्रॉन कॉर्प और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप जैसी तालिबानी कंपनियां कर रही हैं। कोरोना महामारी के कारण चीन और अमेरिका के राजनीति रिश्ते खराब हुए। जिसके कारण कई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियां भारत की तरफ आकर्षित हो रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews