Tech News: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, 15 अप्रैल से बंद हो जाएगी ये सर्विस, टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने लिया बड़ा फैसला

tech news

Tech News: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। साइबर क्राइम पर काबू पाने के लिए भारतीय टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने बड़ा फैसला लिया है। 15 अप्रैल यानि सोमवार से कॉलिंग से जुड़ी एक सर्विस बंद होने जा रही है, जो विभाग के आगामी आदेश तक बंद ही रहेगा।

DoT ने जारी किया इस सर्विस को बंद करने का आदेश

दरअसल, DoT ने मोबाइल फोन के सभी प्रकार के USSD आधारित कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस को बंद करने का निर्णय लिया है। अब यूजर्स को Call Forward करने के लिए अलग और नए विकल्प दिए जाएंगे। इस संबंध में सभी टेलीकॉम कंपनियों को आदेश भी जारी किया किया है। विभाग के मुताबिक यूएसएसडी कॉल फॉरवर्डिंग के दौरान कुछ गलत गतिविधियों को देखा गया है। इसलिए इसे बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

क्या है USSD कॉल फॉरवर्डिंग?

यूएसएसडी कॉल फॉरवर्डिंग सर्विस के तहत एक खास कोड जैसे कि *121# या *#99# या *401# को डालकर जरूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आम तौर पर इस सेवा का उपयोग IMEI नंबर जानने या मोबाइल डेटा से जुड़ी जानकारी हासिल करने के लिए किया जाता है। इस सुविधा के जरिए इनकमिंग कॉल को एक नंबर से दूसरे नंबर पर रिडायरेक्ट किया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews