WhatsApp पर आने वाले Spam Call से हो चुके हैं परेशान, बस ऑन कर लें ये सेटिंग, मिलेगा छुटकारा

मोबाइल कंपनी अपने यूजर्स को इन दिक्कतों से बचने के लिए सेटिंग्स अपडेट करती रहती है, लेकिन लोगों को नहीं पता होने के कारण वह स्पैम कॉल के शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको स्पैम कॉल से छुटकारा पाने का तरीका बताने जा रहे हैं।
WhatsApp Feature

WhatsApp Spam Call : अक्सर मोबाइल में स्पैम कॉल से लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं, जिससे बचने के लिए वह तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। इसके बावजूद वह इस समस्या से छुटकारा नहीं पाते, लेकिन आज हम आपको इससे रिचार्ज पाने के लिए कुछ ऐसे सेटिंग्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें यदि आप फटाफट कर लेते हैं, तो आपको इस समस्या से राहत मिलेगी।

ऐसे कॉल्स के कारण मोबाइल यूजर्स को काफी ज्यादा परेशानी होती है। यहां तक की स्पैम कॉल्स व्हाट्सएप पर भी लोगों को परेशान करती है। आलम यह तक है कि इन कॉल्स के चक्कर में लोग साइबर ठगी के भी स्वीकार हो जाते हैं।

फॉलो करें ये टिप्स

इन परिस्थितियों में उन्हें बहुत सारी परेशानियों को झेलना पड़ता है। कई बार स्पैम कॉल के कारण लोग अपने जीवन भर की जमा पूंजी गंवा बैठते हैं। कई बार साइबर सेल की मदद से इन झंझटों से छुटकारा मिल जाता है, लेकिन ऐसा बहुत कम ही होता है। हालांकि, हर मोबाइल कंपनी अपने यूजर्स को इन दिक्कतों से बचने के लिए सेटिंग्स अपडेट करती रहती है, लेकिन लोगों को नहीं पता होने के कारण वह स्पैम कॉल के शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको स्पैम कॉल से छुटकारा पाने का तरीका बताने जा रहे हैं।

ये सेटिंग करें ऑन

  • मोबाइल के अलावा व्हाट्सएप पर भी स्पैम कॉल्स आते रहते हैं।
  • इसलिए सबसे पहले अपना व्हाट्सएप ओपन करें।
  • यहां टॉप राइट पर दिए गए 3 डॉट पर क्लिक करें।
  • यहां आपको प्राइवेसी का ऑप्शन दिखेगा।
  • जहां कॉल के ऑप्शन को सेलेक्ट करके साइलेंस अननोन कॉलर को ऑन करना है।
  • इसके बाद अनजान नंबर से आने वाले व्हाट्सएप कॉल खुद ब खुद म्यूट हो जाएंगे।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews