Twitter Tick: ट्विटर पर मिलेंगे नए रंग के ब्लू टिक, ब्लू और गोल्डन के बाद नया रंग शामिल, जानें मतलब

Twitter Tick: ट्विटर पर मिलेंगे नए रंग के ब्लू टिक, ब्लू और गोल्डन के बाद नया रंग शामिल, जानें मतलब

Twitter Tick: एलन मस्क के आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई नए बदलाव हो रहे हैं। कई फीचर्स जारी भी हो चुके हैं और वही अब भी कुछ बाकी है। इन्हीं बदलाव में से एक ट्विटट टिक है। पहले यह टिक वेरीफाइड लोगों के प्रोफाइल पर मिलता था। लेकिन हाल ही में नए कलर बैजेस लॉन्च किये गए हैं। इन रंगों का इस्तेमाल अलग-अलग संस्थानों और यूजर्स को वेरफाइड करने के लिए शुरू कीये गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक गोल्डन और ब्लू के बाद इस लिस्ट में ग्रे कलर भी शामिल हो चुका है और अन्य की टेस्टिंग चल रही है।

ब्लू टिक उन लोगों को मिलेगा जो टि्वटर वेरीफिकेशन क्राइटेरिया के तहत आते हैं। प्रोडक्ट और कुछ निश्चित रिक्वायरमेंट पूरा करेंगे। अलग-अलग लेबल्स के जरिए आसानी से प्राइवेट और सरकारी कंपनियों में पहचान कर पाएंगे। गोल्ड लेबल ऑफिशियल बिजनेस अकाउंट के लिए दिया जाएगा, जो ब्लू के जरिए संचालित होगा।

सरकारी अकाउंट, मल्टीलैटरल ऑर्गेनाइजेशन, पब्लिक सेफ्टी एजेंसी और नेशनल लेवल की एजेंसी को ग्रे टिक मिलेगा। इस लिस्ट में डिप्लोमेटिक लीडर्स, कैबिनेट मेंबर्स, इन्स्टिच्यूशनल अकाउंटस् और आधिकारिक प्रवक्ता भी इस लिस्ट में शामिल है।

आने वाले समय में ट्विटर पर नए कलर बैजेस भी नजर आ सकते हैं। ऑफिशियल लेवल, मीडिया आउटलेट्स, मेजर ब्रांडस और पब्लिशर्स और बिजनेस पार्टनर को दिया जाएगा। वहीं सरकारी मीडिया लेबल्स और राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त मीडिया भी अलग ट्विटर लेवल मिलता है। उनके प्रोफाइल पर छोटा सा फ्लैग साइन मिलेगा। फिलहाल, पर्पल और ग्रीन कलर बैजेस को लेकर भी टेस्टिंग चल रही है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews