कहीं Whatsapp पर आपका नंबर भी नहीं है ब्लॉक, इन ट्रिक्स की मदद से लगाएं पता

कई बार पार्टनर्स एक-दूसरे से लड़ाई होने के बाद एक-दूसरे को ब्लॉक कर देते हैं। इसे पता करने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने हैं, जिसकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि आपको सामने वाले पर्सन ने ब्लॉक किया है या नहीं...
कहीं Whatsapp पर आपका नंबर भी नहीं है ब्लॉक, इन ट्रिक्स की मदद से लगाएं पता

Whatsapp : दुनिया भर में सुपर टेक्नोलॉजी ने इस कदर लोगों के जीवन में अपनी पकड़ बनाई है कि लोग इसके बिना एक पल भी नहीं गुजार पाते हैं। लोग फोन के इस कदर आदि हो चुके हैं कि राह चलते, सोते, उठते, बैठते उनके हाथ में फोन देखने को मिलता है। यह सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को जोड़ने का बेहतरीन माध्यम माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाट्सएप 180 देशों में अपना जाल बिछा चुका है, जिसके करीब 2.78 अरब यूजर्स है जो हर सेकंड व्हाट्सएप चलाते हैं। इस पर लोग बिजनेस, फैमिली, दोस्त से बात, पढ़ाई की चर्चा भी करते हैं। इसमें वीडियो कॉलिंग, ऑडियो कॉलिंग सहित रूपयों के लेनदेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस एप ने लोगों के जीवन को बहुत आसान बना दिया है। बता दें कि व्हाट्सएप हर वक्त अपने यूजर्स के लिए आए-दिन अपडेट्स लाते रहता है, जिससे यूजर्स सिक्योर रहे। इस ऐप को इंस्टेंट मैसेजिंग एप माना जाता है।

क्या आपका नंबर भी किसी ने कर दिया है ब्लॉक

कई बार व्हाट्सएप पर अगर आपका किसी से झगड़ा हो जाता है, तो सामने वाला यूजर आपको ब्लॉक कर देता है, जिससे आपको उनकी DP दिखना बंद हो जाती है। अगर आपको इसका पता लगाना है कि क्या सामने वाले ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो आप इसका पता चुटकियों में लगा सकते हैं। अक्सर कोई भी व्यक्ति आपको ब्लॉक तभी करता है, जब वह आपसे कनेक्टिविटी को खत्म करना चाहता है। कई बार पार्टनर्स एक-दूसरे से लड़ाई होने के बाद एक-दूसरे को ब्लॉक कर देते हैं। इसे पता करने के लिए आपको कुछ टिप्स फॉलो करने हैं, जिसकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि आपको सामने वाले पर्सन ने ब्लॉक किया है या नहीं…

ऐसे लगाएं पता

  • ब्लॉक होने की सबसे बड़ी पहचान तो यही है कि आपको उस इंसान का प्रोफाइल फोटो यानि की DP नहीं दिखेगी। जिससे आप यह अंदाजा लगा सकते हैं कि सामने वाले ने आपको ब्लॉक कर दिया है।
  • अगर आपको उसका स्टेटस नहीं दिखता है, तो भी आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उसने आपको व्हाट्सएप पर ब्लॉक कर दिया है।
  • इसके अलावा, अगर आप उन्हें पर्सनल मैसेज करते हैं और अगर वह डबल टिक नहीं होता है, तो आप जान लिजिए कि उन्होंने आपको ब्लॉक कर दिया है, क्योंकि आजकल के जमाने में हर कोई व्हाट्सएप पर थोड़ी-थोड़ी देर में ऑनलाइन जरूर आता है। ऐसे में अगर आपका काफी लंबे समय तक डबल टिक नहीं हो रहा है, तो आपको समझ लेना चाहिए कि उन्होंने आपको ब्लॉक कर दिया है।
  • ब्लॉक होने के बाद आप इसका पता सबसे पहले ग्रुप बनाकर लगा सकते हैं। अगर आपकी दोस्त या पार्टनर या किसी ने भी आपको ब्लॉक किया है, तो जब भी आप ग्रुप में उन्हें ऐड करना चाहेंगे तो वह ऐड नहीं होगा, जिससे आप यह बात क्लीयरली पता लगा सकते हैं कि व्हाट्सएप पर आपको ब्लॉक किया जा चुका है।

आजकल बहुत सी सेटिंग अपडेट की जा चुकी है। लोग जिसे चाहे उसे ही अपनी प्रोफाइल फोटो, लास्ट सीन, स्टेटस दिखाते हैं, लेकिन ब्लॉक होने का पता डबल टिक और ग्रुप बनाकर आसानी से लगाया जा सकता है। इन ट्रिक्स को अपनाकर आप यह जान सकते हैं कि आपका नंबर ब्लॉक है या फिर अनब्लॉक…

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews