महिलाओं के लिए Whatsapp लाया है नया फीचर, Periods के दौरान यह करेगा महिलाओं की मदद, जाने कैसे

महिलाओं के लिए Whatsapp लाया है नया फीचर, Periods के दौरान यह करेगा महिलाओं की मदद, जाने कैसे

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। आज के दौर में Whatsapp जरूरी टेक्नोलॉजिकल पार्ट बन चुका है। पेमेंट, चैट और अन कई काम इस ऐप के जरिए संभव है। व्हाट्सएप भी समय-समय पर नए-नए फीचर्स अपग्रेड करता है और यूजर्स को नई सुविधाओं का लाभ उठाने का मौका भी देता है। व्हाट्सएप महिलाओं के लिए एक नया फीचर लाया है जो महिलाओं को पीरियड्स ट्रैक करने में मदद करेगा। इस सुविधा को whatsapp और महिला हाइजीन ब्रांड सिरोना द्वारा पेश किया गया है।

यह भी पढ़े… Huawei Nova 10 Pro का पहला लुक आया सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च, जाने स्मार्टफोन की खासियत

“पीरियड चैट बॉक्स” पीरियड से जुड़े बेसिक जानकारियों हासिल करना आसान हो जाएगा। साथ ही पीरियड्स को ट्रैक करने की सुविधा भी देता है। कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप टूल में यह “ट्रैकिंग पीरियड” के नाम से दिखाई देगा। इतना ही नहीं महिलायें अन्य कई प्राइवेट जानकारी जैसे की प्रेग्नन्सी, कोन्टरसेप्टिक जैसे जानकारी भी इस ऐप के जरिए ले सकती हैं।

यह भी पढ़े… OnePlus Nord 2T भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार, इस दिन होगी लॉन्चिंग, जाने स्मार्टफोन के बारे में सबकुछ

कैसे कर सकते हैं आप ट्रैकिंग पीरियड का इस्तेमाल

पीरीयड चैट बॉक्स का इस्तेमाल करने के लिए दो ऑप्शन दिए गए हैं।

  • पहला बिजनेस अकाउंट के नंबर +919718866644 पर डायरेक्ट Hii का मैसेज सेंड करें।
  • दूसरा सिरोना हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिशियल पेज पर जाकर व्हाट्सएप चैट साइन के ऑप्शन को चुनकर आप डायरेक्ट चैट बॉक्स खोल सकते हैं। ध्यान रहे कि इस दौरान आप सारी जानकारी गलत ना हो।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews