WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर भी अपने दोस्तों को कर सकेंगे टैग, यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने!

WhatsApp New Feature: अब WhatsApp पर भी अपने दोस्तों को कर सकेंगे टैग, यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी आई सामने!

WhatsApp New Feature: वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दरअसल अब वॉट्सऐप में एक नया फीचर आने वाला है। जानकारी के अनुसार अब वॉट्सऐप में भी यूजर्स को इंस्टाग्राम जैसा अनुभव प्रदान करने के लिए इसे लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब वॉट्सऐप में भी यूजर्स इंस्टाग्राम की तरह अपने दोस्तों को टैग कर सकेंगे।

इंस्टाग्राम फीचर की तरह होगा:

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। वॉट्सऐप ने अपने स्टेटस फीचर में एक नया अपडेट लॉन्च करने की तैयारी कर ली है, जिसमें अब आप अपने स्टेटस पर लोगों को टैग कर सकेंगे। यह फीचर इंस्टाग्राम की तरह होगा, जहां आप अपने पोस्ट्स पर दूसरों को टैग कर सकते हैं। हालांकि अब कई लोगों के मन में प्राइवेसी का एक बड़ा सवाल उठ रहा है। दरअसल इंस्टग्राम में प्रोफइल को टैग किया जाता है। जिससे अन्य यूजर्स उस प्रोफाइल तक पहुंच सकते है। लेकिन अब व्हाट्सऐप पर टैग कांटेक्ट तक अन्य यूजर्स पहुंचते है या नहीं अब यह एक बड़ा सवाल है।

व्यक्ति को एक नोटिफिकेशन मिलेगा:

दरअसल वॉट्सऐप के इस नए फीचर के बारे में जानकारी वेबसाइट Wabetainfo ने दी है। इस फीचर की टेस्टिंग वॉट्सऐप एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.24.6.19 पर की जा रही है, जिसमें बीटा यूजर्स इसे पहले ही देख सकते हैं और इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए आप अपने स्टेटस में जिसे भी टैग करेंगे, उस व्यक्ति को एक नोटिफिकेशन मिलेगा। यह फीचर वॉट्सऐप के अन्य नए फीचर्स के साथ मिलकर यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा।

इसके अलावा, वॉट्सऐप ने अन्य फीचर्स की भी तैयारी की है। यहां तक कि इंटरनेट कनेक्शन की क्वालिटी, प्राइवेसी फीचर्स, और मीडिया अपलोड क्वालिटी तक कई नए फीचर्स जल्द ही यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे। वॉट्सऐप के इस नए अपडेट से लोगों को अधिक सुविधा और बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा। यह नया फीचर और अपडेट जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews