व्हाट्सएप पर मिलेगा धांसू फीचर, बढ़ जाएगा वीडियो कॉल का मजा, यूजर्स शेयर कर पाएंगे पसंदीदा गाना, जानें डीटेल

WhatsApp New Feature

WhatsApp New Feature: साल 2024 में भी व्हाट्सएप पर कई बदलाव होने वाले हैं। मेटा सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म के लिए अनेक सुविधाओं पर काम कर रहा है। इस लिस्ट में वीडियो कॉल से जुड़ा एक और फीचर शामिल हो चुका है। इसके जरिए यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान अपने डिवाइस के म्यूजिक को शेयर कर पाएंगे।

ऐसे करेगा काम

इस फीचर का नाम “Share Music Audio-Video Calls” है। जिस तरह से वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने की सुविधा मिलती है, वैसे ही म्यूजिक को शेयर करने की सुविधा मिलेगी। इसके जरिए यूजर्स दूर रहकर भी साथ में अपना पसंदीदा गाना सुन पाएंगे। जब भी कोई कॉल पर अपनी स्क्रीन शेयर करेगा तो उनके डिवाइस में चल रहा म्यूजिक या ऑडियो को सामने वाले यूजर्स से साझा होगा।

whatsapp new feature

इन यूजर्स के लिए सुविधा उपलब्ध

WABetaInfo के मुताबिक यह सुविधा व्हाट्सएप बीटा 2.24.1.19 यूजर्स के लिए उपलब्ध है।  कुछ सप्ताह में कंपनी इसे सभी यूजर्स के लिए पेश कर सकती है। फिलहाल इसपर काम चल रहा है। जब यह सुविधा केवल बिजनेस वर्ज़न तक उपलब्ध नहीं है, बल्कि उन बीटा यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है जिन्होनें व्हाट्सएप का पिछला अपडेट इंस्टॉल किया है।

यूजर्स को जल्द मिलेगा एप के लिए थीम कलर चुनने का विकल्प

व्हाट्सएप वर्तमान में थीम फीचर पर भी काम कर रहा है। इसके जरिए यूजर्स को एप के मेन कलर चुनने की सुविधा मिलेगी। जल्द ही यह अपडेट सभी यूजर्स तक पहुँच सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews