लाखों व्हाट्सऐप यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब WhatsApp Pay सभी को देगा UPI सेवा, एनपीसीआई ने हटाई पाबंदी

अब सभी व्हाट्सऐप यूजर्स यूपीआई का इस्तेमाल कर पाएंगे। एनपीसीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म को राहत दी है। पाबंदियों को हटा दिया है।
WhatsApp Pay

WhatsApp Pay: नया साल शुरू होने से पहले व्हाट्सऐप  यूजर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मैसेजिंग और कॉलिंग एनपीसीआई ने राहत प्रदान की है। यूजर ऑनबोर्डिंग लिमिट को तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया है। अब भारत में व्हाट्सएप पे यूपीआई सेवा भी प्रदान करेगा।

व्हाट्सऐप का इस्तेमाल भारत में लाखों लोग कर रहे हैं।  यह चैटिंग, वीडियो कॉलिंग, कॉलिंग, मार्केटिंग और भुगतान का प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है। यूजर ऑनबोर्डिंग लिमिट हटने के बाद व्हाट्सऐप डिजिटल पेमेंट सेक्टर में बड़ा बदलाव ला सकता है। व्हाट्सऐप पे यूजर्स की संख्या भी बढ़ सकती है।

व्हाट्सऐप पे पर से हटी पाबंदी (WhatsAPP UPI News)

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले एपीसीआई ने थर्ड पार्टी ऐप प्रदाता को यूजर्स को जोड़ने पर रोक लगाई थी। केवल 10 करोड़ यूजर्स को यूपीआई सेवा से जोड़ने की अनुमति थी। लेकिन अब पाबंदी को हटा दिया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूपीआई सेवाओं का विस्तार कर सकता है। हालांकि इसके लिए व्हाट्सऐप को यूपीआई दिशानिर्देशों और परीपत्रों का पालन करना होगा।

यूजर्स करें ये काम (WhatsApp Updates)

जो भी यूजर्स  व्हाट्सएप के जरिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना चाहते हैं, वे सुनिश्चित करें की उनके पास ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है। एप्पल स्टोर या प्ले स्टोर से नए वर्ज़न को इंस्टॉल कर सकते हैं। उपयोगकर्ताओं के पास बैंक अकाउंट और एक्टिव डेबिट कार्ड होना चाहिए। यूपीआई के जरिए लेनदेन के लिए प्लेटफ़ॉर्म बैंकों को निर्देश भेजता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews