Whatsapp यूजर्स की हुई मौज, अब नए फीचर्स चैटिंग को बनाएंगे मजेदार

Whatsapp दुनिया भर में करोड़ों यूजर्स द्वारा उपयोग किया जाता है। इसमें हाई-क्वालिटी वॉयस और वीडियो कॉल लोग करते हैं। इसलिए यह सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को पछाड़ चुका है।
Whatsapp New Feature

Whatsapp New Feature : व्हाट्सएप एक इंस्टेंट मैसेजिंग एप है। जिसकी गिरफ्त में दुनिया का हर एक इंसान आ चुका है। इसने लगभग 180 देश में अपना जाल बिछा लिया है। इसके बिना लोगों का दिन नहीं कटता। इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स दिए गए हैं। लोग स्टेटस लगते हैं, एक-दूसरे से चैट करते हैं, तरह-तरह के इमोजी सेंड करते हैं। इसके अलावा, डीपी लगाते हैं। फाइल, वीडियो, ऑडियो, आदि शेयर करने का भी ऑप्शन है।

वहीं, कंपनी द्वारा भी अपने यूजर्स को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए फीचर्स अपडेट किए जाते हैं। पिछले कई दिनों से फीचर अपडेट का सिलसिला जारी है।

Whatsapp का नया फीचर

इसी बीच कंपनी ने मैसेजिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नया फीचर पेश किया है। दरअसल, एप ने सेल्फी में नया कैमरा इफेक्ट, स्टीकर पैक शेयर करने का ऑप्शन और मैसेज पर रिस्पांस देने का ऑप्शंस पेश किए हैं, जो कि एंड्राइड (2.25.1.72) और iOS (24.25.79) पर उपलब्ध है।

इससे पहले व्हाट्सएप में वीडियो कॉल पर बैकग्राउंड और कैमरा इफेक्ट पेश किए थे। जिसका इस्तेमाल करके अब आप फोटो भी क्लिक कर सकते हैं। साथ ही इसे अलग-अलग चैट ग्रुप या फिर डायरेक्ट स्टेटस पर भी अपडेट किया जा सकता है। यूजर्स अपनी सेल्फी से स्टीकर बनाकर इसे शेयर कर सकते हैं।

ऐसे करें यूज

  • इसके लिए आपको स्टीकर पर जाकर क्रिएट के ऑप्शन में क्लिक करना होगा।
  • यहां आपको कैमरा का ऑप्शन दिख जाएगा।
  • जिस पर क्लिक करते ही कैमरा ओपन हो जाएगा।
  • यहां आप फ्रंट या रियर कैमरे से फोटो लेकर इसे स्टीकर में बदल सकते हैं।
  • इसमें आप टेक्स्ट, इमोजी या फिर एक्स्ट्रा एलिमेंट्स भी जोड़ सकते हैं।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews