WhatsApp के नए फीचर्स से यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले, कॉल शेड्यूल मैनेज करना होगा आसान

यह एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसके जरिए लोग कुछ सेकंड्स में ही वीडियो, ऑडियो, डॉक्यूमेंट फाइल्स, आदि शेयर कर लेते हैं, जो कि एकदम सेफ होता है। वहीं, कंपनी द्वारा प्राइवेसी को लेकर लगातार अपडेट्स जारी किए जा रहे हैं।
WhatsApp Feature

WhatsApp New Features : आज की तारीख में लगभग हर कोई व्हाट्सएप यूज कर रहा है। यह लगभग 180 देशों में अपना जाल बिछा चुका है, जिनके करीब दो अरब से भी अधिक यूजर्स हैं। यह एक इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है, जिसके जरिए लोग कुछ सेकंड्स में ही वीडियो, ऑडियो, डॉक्यूमेंट फाइल्स, आदि शेयर कर लेते हैं, जो कि एकदम सेफ होता है। वहीं, कंपनी द्वारा प्राइवेसी को लेकर लगातार अपडेट्स जारी किए जा रहे हैं।

हाल ही में व्हाट्सएप ने यूजर्स के लिए नया फीचर अपडेट किया है, जिसके तहत अब यूजर कॉल शेड्यूल कर पाएंगे। यह बेहद आसान है। इसके लिए बस आपको पूरा आर्टिकल पढ़ना है।

कॉल नहीं होगा मिस

व्हाट्सएप के नए फीचर के इस्तेमाल से आप कभी भी कोई जरूरी कॉल मिस नहीं करेंगे। इसे आप शेड्यूल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ ट्रिक फॉलो करने की जरूरत है। इसके जरिए आप सीधे व्हाट्सएप में कॉल शेड्यूल कर सकेंगे। अब इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ऐसे करें सेटिंग

  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में व्हाट्सएप ओपन करना है।
  • इसके बाद ग्रुप के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आप अपना कॉल शेड्यूल कर सकते हैं।
  • आपको मैसेज बार में नीचे बाईं ओर + का आइकन दिखाई देगा।
  • इस पर क्लिक करते ही आपको ‘इवेंट’ आइकन पर क्लिक करना है।
  • यहां आप इवेंट का नाम लिख सकते हैं।
  • इसके बाद यहां टाइम सेट कर लें।
  • अगर आप मीटिंग लिंक के जरिए शुरू करना चाहते हैं, तो टॉगल ऑन करें।
  • अब आप इसमें वीडियो या ऑडियो कॉल में से कोई एक विकल्प चुन सकते हैं और अंतिम चरण में ‘सेंड’ ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
  • अगर आप इसे कैंसिल करना चाहते हैं, तो बस चैट में जाकर मीटिंग शेड्यूल में ‘एडिट इवेंट’ पर क्लिक करके ‘कैंसिल’ पर क्लिक कर दें।
  • इससे कॉल कैंसिल हो जाएगी।
  • इससे यूजर्स को काफी फायदा मिलेगा। अब वह अपनी महत्वपूर्ण मीटिंग या फिर कॉल मिस नहीं करेंगे।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews