WhatsApp पर आ रहा है नया फीचर, इमेज से बना पाएंगे “Sticker”, एडिटिंग होगी आसान, जानें कैसे करेगा काम

whatsapp features

Whatsapp Stickers Editor Feature: व्हाट्सएप के नए फीचर्स के लिस्ट में एक और नया अपडेट जुड़ चुका है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पर जल्द ही स्टिकर एडिटर फीचर मिलने वाला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी मर्जी के हिसाब से इमेज से स्टिकर बना पाएंगे और इसे एडिट भी कर पाएंगे। WABetaInfo के मुताबिक कंपनी ने फीचर की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है।

शुरू हो चुकी है टेस्टिंग, जल्द होगा लॉन्च 

रिपोर्ट के माने तो कुछ बीटा टेस्टर्स लिए स्टीकर एडिटर फीचर की सुविधा उपलब्ध भी हो चुकी है। जल्द ही सभी यूजर्स को इस फीचर का लाभ मिल सकता है। व्हाट्सएप एंड्राइड 2.24. 6.5 वर्ज़न पर फीचर को देखा गया है। बता दें कि स्टिकर्स एडिटर फीचर आईओएस एप के लिए पहले ही रिलीज हो चुका है। अब जल्द ही यह एंड्रॉयड यूजर्स तक भी यह पहुंचने वाला है।

whatsapp stickers editor
इमेज को खोलने पर मिलेगा एडिट का ऑप्शन। तस्वीरों में जानें पूरा प्रोसेस।

नए फीचर के फायदे

इस फीचरके जरिए यूजर्स बिना बिना किसी थर्ड पार्टी एप्लीकेशन के व्हाट्सएप पर ही आसानी से अपने स्टिकर को क्रिएट कर पाएंगे। खुद के इमेज को स्टिकर्स में बदल पाएंगे। अपनी मर्जी से इसे एडिट भी कर पाएंगे। जिससे किसी अन्य ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिक्योरिटी बढ़ने के साथ-साथ यूजर्स का समय भी बचेगा इसके रोल आउट होते ही यूजर्स  गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपने ऐप को अपडेट करके इसका लाभ उठा पाएंगे ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews