रेत वाहनों से अवैध वसूली पड़ी महंगी, एसपी ने 2 एसआई, तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड

रेत वाहनों से अवैध वसूली पड़ी महंगी, एसपी ने 2 एसआई, तीन आरक्षकों को किया सस्पेंड

टीकमगढ़।आमिर खान। रेत के वाहन रोकने और उनसे अवैध बसूली करने के मामले में टीकमगढ़ के नवागत पुलिस कप्तान प्रशांत कुमार खरे ने दो सब इंस्पेक्टरों के साथ तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी प्रशांत कुमार ने बताया कि इनके विरूद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी कि इन्होंने रेत के वाहनों को रोककर उनसे वसूली की, जिसके बाद इनके विरुद्ध ये कार्यवाही की गई।

जानकारी के अनुसार कई दिनों से देखने में आ रहा था कि कोतवाली में पदस्थ कुछ सब इंस्पेक्टर और कुछ आरक्षक रात होते ही शहर से निकलने वाले रेत के वाहनों को रोकते थे और उनसे अवैध उगाही करते थे। ऐसे मामले की शिकायत के बाद पुलिस कप्तान प्रशांत कुमार खरे ने ऐसे भ्रष्ट दो सब इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। जिनके विरूद्ध कार्यवाही हुई है, उनमें सब इंस्पेक्टर नीरज सिंह लोधी, अनुजा मिश्रा, आरक्षक अर्जुन सिंह तोमर, शैलेंद्र सिंह, अमोल यादव के नाम है। फिलहाल एसपी प्रशांत कुमार का साफ रुख है कि उनके कार्यकाल में ऐसे लोगों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा, जो लोग अवैध वसूली जैसे कृत्य को अंजाम देंगे। एसपी की इस बड़ी कार्यवाही से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews