Video Viral – मसीहा बने BJP विधायक हरिशंकर खटीक, ऐसे बचाई ट्रक ड्राइवर की जान

HARISHANKAR KATIK

टीकमगढ़, आमिर खान। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले (Tikamgarh District) की जतारा विधानसभा सीट (Jatara Assembly Seat) से बीजेपी विधायक हरिशंकर खटीक (BJP MLA Harishankar Khatik) ने ऐसा काम किया है , जिसके बाद उनका एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो रहा है। हर कोई विधायक के इस सहासी काम की तारीफ करें बिना नही रह पा रहा है।

यह भी पढ़े.. मध्यप्रदेश के किसानों को लेकर शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

दरअसल, मंगलवार रात जिले के जतारा से खरगापुर मार्ग पर ग्राम करमोरा के आगे गेहूं से भरा एक ट्रक अचानक पलट गया था, जिसमें ड्राइवर मनीराम विश्वकर्मा का एक पैर ट्रक के नीचे दब गया था और वो मदद के लिए पुकारने लगा। आवाज सुने ही लोगों की भीड़ वहां जुट गई और मनीराम को निकालने की कोशिश करने लगी। जैसे ही इसकी सूचना मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री जतारा विधायक हरिशंकर खटीक को मिली तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से टीकमगढ़ कलेक्टर (Tikamgarh Collector) और एसडीएम जतारा तहसील एवं पुलिस प्रशासन को दी।

यह भी पढ़े… शिवराज सिंह चौहान का बयान- MP के 78 लाख किसानों को मिलेगी करोड़ों की सौगात

इससे पहले वे खुद भी मौके पर पहुंच गए और मनीराम विश्वकर्मा को निकालने का पूरा प्रयास करने लगे ।इस दौरान हरिशंकर खटीक ने मौके पर दो जेसीबी एवं एक बड़ी चेन कुप्पी वाली गाड़ी बुलाकर ट्रक के नीचे फंसे युवक को निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ऐसे विधायक ने बड़ी सूझ बूझ से उसकी जान बचा ली, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है।। युवक के बाहर आते ही मौके पर मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/mpbreakingnews/status/1341602216810037252

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews