मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक और उनकी पत्नी निकले कोरोना पॉजिटिव

मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक और उनकी पत्नी निकले कोरोना पॉजिटिव

टीकमगढ़| आमिर खान| मध्य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है| आम से लेकर ख़ास तक कोरोना के शिकार हो रहे हैं| प्रदेश में चल रही सियासी उथलपुथल के बीच एक और विधायक के कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मच गया है| टीकमगढ़ से भाजपा विधायक राकेश गिरी गोस्वामी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही उनकी पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई हैं|

विधायक राकेश गिरी ने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार देर शाम फेसबुक पर जानकारी साझा की और संपर्क में आए हुए लोगों से जांच कराने की अपील की है। विधायक की पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, विधायक की पत्नी लक्ष्मी गिरी टीकमगढ़ की नगर पालिका अध्यक्ष हैं।

जिले में शुक्रवार को दो पुलिसकर्मियों सहित 9 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि एक 79 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान चिरायु हॉस्पिटल में मौत हो गई। कोरोना के लक्षण दिखने के बाद विधायक राकेश गिरी सहित 12 परिजनों के सैंपल जिला अस्पताल द्वारा लिए गए थे। इसमें 6 सैंपल जांच के लिए सागर मेडिकल कॉलेज भेज दिए गए। जबकि विधायक और अन्य 6 परिजनों के सैंपल ट्रू-नेट में लगाए गए। विधायक की रिपोर्ट संदिग्ध आने पर तत्काल ही किट से कंफर्म कर दिया गया। विधायक के पॉजिटिव आने के बाद से जिले में खतरा बढ़ गया है| क्यूंकि विधायक क्षेत्र में सक्रिय थे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews