CAA/ NRC पर बोले पूर्व मंत्री-किसको कहां रहना, ये तो 1947 में तय हो गया था

CAA/ NRC पर बोले पूर्व मंत्री-किसको कहां रहना, ये तो 1947 में तय हो गया था

टीकमगढ़।आमिर खान।
भारत बचाओ प्रजातंत्र बचाओ, संविधान बचाओ, तुम हमें खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा लगाने वाले नेता सुभाष चन्द्र बॉस की ज्यंति पर केन्द्र सरकार के बिरोध में टीकमगढ़ के उत्सव भवन में कांग्रेस द्वारा मंच सभा के माध्यम से की गई। इस दौरान टीकमगढ़ जिले के कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश यादव, कार्यकारी अध्यक्ष गौरव शर्मा, अंजुमन सदर अब्दुल रज्जाक, शहंशाह साहब के साथ अनेकों लोग मौजूद रहे।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं सहित मुस्लिम समाज के लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की हिटलरशाही सरकार ने CAA. NCR. NPR बिल पास करके देश के नागरिको के साथ छलावा किया।

किसको कहां रहना है, ये तो सन 47 में तय हो गया था : यादवेन्द्र सिंह
आज उत्सव भवन में विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुंदेला ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेकर कहा कि जब देश आजाद हुआ था, तब यह तय हो गया था कि कौन पाकिस्तान जाएगा और कौन भारत में रहेगा। उसी समय लोगों ने इसका चुनाव कर लिया था, लेकिन अब भाजपा के लोग CAB और NRC के इस संविधान को लागू करके देश में फूट डालो शासन करो की नीति अपना रही है। इसलिए हम सबको मिलकर इसका कड़ा विरोध करना है।

आदिवासी और दलितों को इस कानून से खतरा : शाश्वत
इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुंदेला के पुत्र शाश्वत सिंह बुंदेला ने कहा कि देश में इस कानून के लागू होने जो खतरा मुस्लिमों को नहीं, उससे ज्यादा खतरा आदिवासी और दलितों को है। क्योंकि आदिवासी लोग अपने कागजात कहां से दिखा पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों के साथ ही आदिवासी और दलितों को भी इसका विरोध जमकर करना पड़ेगा, वरना ये काला कानून उनके लिए खतरनाक साबित होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews