लड़का-लड़की की कुएं में तैरती मिली लाश, फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

लड़का-लड़की की कुएं में तैरती मिली लाश, फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस

टीकमगढ़, आमिर खान। Tikamgarh News आज शाम जिले के ललऊआ खेरा गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब कुएं में एक युवक व युवती की लाश तैरते दिखाई दी। इसकी सूचना पुलिस (Police) को लगी तो पुलिस के अधिकारी व पुलिस के कई थानों की टीमें घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार जिले के खरगापुर थाना (Khargapur Police Station) अंतर्गत आने वाले ग्राम ललऊआ खेरा में खेत में बने एक कुएं में एक लड़का व एक नाबालिग लड़की की लाश तैरती मिली। मृतक लड़के का नाम अशोक कुशवाहा बताया गया, तो वहीं मृतिका का नाम सुहद्रा कुशवाहा बताया गया। गांव के लोगों के बताए अनुसार यह दोनों 17 तारीख से लापता थे। आज इनकी लाश मिलने से पूरे गांव ने सनसनी का माहौल है।

वहीं इन संदिग्ध मौतों के पीछे छिपे कारणों का पुलिस पता लगाने में लग गई है। जतारा एसडीओपी योगेन्द्र भदौरिया, खरगापुर थाना प्रभारी नितेश जैन, कुड़ीला थाना प्रभारी नीतू धाकड़ सहित भारी पुलिस बल घटना स्थल पर मौजूद है। खबर लिखे जाने तक लाशों को कुएं से निकालकर पंचनामा की कार्यवाही जारी थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews