टीकमगढ़ में पौने 3 करोड़ का नकली ऑइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में पौने 3 करोड़ का नकली ऑइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़, आमिर खान। जिले में नकली आयल बनाने वाली फर्जी कंपनी का भंडाफोड़ हुआ है और करीब 2 करोड 78 लाख रुपए का माल जप्त हुआ है, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

28 अगस्त को फरियादी अमित जग्गी ने पुलिस में शिकायत की कि टीकमगढ़ जिले में कुछ लोग उनकी कंपनी के नाम से नकली ऑयल बनाकर बेच रहे हैं। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन अनिल शर्मा के निर्देशन में एक टीम का गठन किया। छापामार पुलिस टीमें गठित करने के बाद सबसे पहले आरोपी राजेश नामदेव के यहां छापामार कार्यवाही की गई। उसके यहां से नकली कैस्ट्रोल आयल के 33 कार्टून ऑइल सहित करीब 12 लाख का माल बरामद हुआ। इसके बाद ट्रेडमार्क एक्ट 1958 की धारा 103 ,104 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद टीम के द्वारा आरोपी ओम अग्रवाल एवं उसके पुत्र रुपेश अग्रवाल के घर एवं दुकान पर छापामार कार्यवाही की गई। इनके यहां से 02 करोड़ 66 लाख 904 रुपए का नकली माल जब्त किया गया। इनके खिलाफ ट्रेडमार्क एक्ट 1958 की धारा 103,104 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

आरोपियों ने पूछताछ के बाद बताया कि वो ढक्कन, बाल्टी, डिब्बे दिल्ली एवं आगरा से खरीदते थे, स्टीकर कोलकाता से खरीदते थे, जले हुए ऑयल के डिब्बे इंदौर से, कलर आगरा एवं दिल्ली से एवं खाली कार्टन के डिब्बे कबाडियों से एवं ग्वालियर-आगरा से भी मंगाते थे। इन्हें यह जले हुए ऑयल में रेड कलर मिलाकर खाली डिब्बों में कंपनियों के नकली स्टीकर चिपकाते थे, लीटर से तौल कर खाली डिब्बों में सीलबंद पैक करके ढक्कन पैक कर देते थे, डिब्बों को बड़े कार्टन में पैक कर देते थे। ये माल रीवा, जबलपुर, दमोह सागर, टीकमगढ़, छतरपुर, ललितपुर (उ.प्र.) में सप्लाई करते थे। आरोपी पिछले 10 साल से लोगों को नकली आयल बेचकर धोखा दे रहे थे।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आर.पी चौधरी ,थाना प्रभारी देहात उपनिरीक्षक नसीर फारुकी, थाना प्रभारी लिधोरा उपनिरीक्षक हिमांशु भिंडिया, थाना प्रभारी बड़ागांव निरीक्षक मैना पटेल, उपनिरीक्षक अनुजा मिश्रा, उपनिरीक्षक रंजीत सिंह आरक्षक अवनीश, राकेश भवानी केसब सलमान, आशीष, माजिद , राजेश, शिवशंकर, महिला आरक्षक चंदा, कोमल एवं आरक्षक कपिल व राजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज सागर अनिल शर्मा द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews