टीकमगढ़ का मान बढ़ाने वाली बेटियों का सम्मान, करना चाहती हैं समाजसेवा

टीकमगढ़ का मान बढ़ाने वाली बेटियों का सम्मान, करना चाहती हैं समाजसेवा

टीकमगढ़, आमिर खान। पिछले दिनों राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित किया गया जिसमें टीकमगढ़ की बेटियों ने चयनित होकर शहर का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर Lokseva Academy SR institute of computer science दिप्पू राजा मार्केट में चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2019 में चयनित छात्रा मोनिका जैन ने बताया कि संस्था के डायरेक्टर शैलेश जैन सर द्वारा उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया गया एवं कभी भी हार न मानने की बात कही गई। मोनिका जैन ने बताया कि वह पहले भी मुख्य परीक्षा एवं साक्षात्कार दे चुकी हैं उस समय भी संस्था के डायरेक्टर शैलेश जैन द्वारा बहुत अच्छा मार्गदर्शन दिया गया था। उन्होने कहा कि वो सिविस सर्विस में जाकर समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सिद्धार्थ बुखारिया, नितिन जैन ,कुलदीप रावत सहित चयनित विद्यार्थी मोनिका जैन, शालिनी ताम्रकार, आस्था जैन, राजुल जैन, सचिन जैन, स्वेक्षा जैन, दीप्ति जैन और संस्था के शिक्षक एवं अध्ययनरत कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews