आदतन अपराधी 60 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

आदतन अपराधी 60 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार

टीकमगढ़,आमिर खान। जिले की कोतवाली में जब से थाना प्रभारी सुनील शर्मा आए हैं, तब से अपराधियों में दहशत देखने को मिल रही है। कोतवाली प्रभारी सुनील शर्मा ने आते ही साथ शहर के कई अपराधियों को जेल की सलाखों में डालने का काम किया है। बीते दिनों की गई आईपीएल सट्टे की कार्रवाई हो या अवैध शराब कारोबारियों को पकड़ने की। इन सभी  कार्रवाई  के बाद से नगर में कोतवाली प्रभारी सुनील शर्मा की प्रशंसा की जा रही है। इसी क्रम में आज उन्होंने आदतन अपराधी बिक्की बाल्मीकि के कब्जे से 60 लीटर कच्ची अवैध शराब जब्त की है।

कोतवाली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से आदतन अपराधी बिक्की बाल्मीकि अवैध शराब का कारोबार कर रहा था, जिसकी शिकायत मिल रही थी। आदतन अपराधी बिक्की को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस लगातार प्रयास में थी। पुलिस का यह प्रयास पूरा हुआ और आदतन अपराधी बिक्की बाल्मीकि 60 लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। इस कार्रवाई के बाद से अपराधियों में हड़कंप मच गया है। कोतवाली प्रभारी सुनील शर्मा ने यह भी जानकारी दी की गिरफ्तार किए गए आरोपी के विरूद्ध 09 मामले पहले से ही दर्ज है। यह कोतवाली पुलिस की गुंडा सूची में शामिल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews