खदानें चालू किए बिना फर्जी गेट पास काटकर अवैध वसूली शुरू

खदानें चालू किए बिना फर्जी गेट पास काटकर अवैध वसूली शुरू

टीकमगढ़।आमिर खान।
रेत के वाहनों से अवैध वसूली का खेल टीकमगढ़ जिले में शुरू हो गया है। अभी तक रेत की खदाने शुरू नहीं हुई हैं और फर्जी गेट पास काटकर रेत वाहनों से अज्ञात लोगों ने शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में अब तक खनिज विभाग किसी भी प्रकार का कोई जबाव देने को तैयार नहीं है। मामले की जानकारी पुलिस कप्तान तक भी पहुंची कि यह अज्ञात लोग कौन हैं। उन्होंने अपने स्तर से जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।

मामला टीकमगढ़ शहर का है आज सुबह से ही कुछ अज्ञात स्कार्पियो वाहनों ने शहर में प्रवेश किया, जिन पर उत्तरप्रदेश के नम्बर अंकित थे। इसके बाद इन वाहनों में बैठे अज्ञात लोगों ने शहर में निकल रहे रेत के वाहनों को रोका और उनसे अवैध वसूली की। इसके साथ ही पैसे लेने के बाद इन्होंने रेत वाहन चालकों को गेट पास भी जारी किए है। फिलहाल पूरे मामले में खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी भी अनभिज्ञ बने हुए हैं। खनिज अधिकारी प्रशांत तिवारी का कहना है कि खदाने अभी शुरू नहीं हुई हैं, लेकिन गेट पास किसने जारी किए हैं। इसकी जानकारी कराते हैं। वहीं इन अज्ञात वाहनों के शहर में प्रवेश करने के बाद तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही है। मामले की शिकायत पुलिस कप्तान अनुराग के पास भी पहुंची है, जिन्होंने इस संबंध में जांच कराने की बात कही।

इनका कहना है
इस मामले की जानकारी आपके द्वारा दी गई है, मैं इसकी जांच करवाऊंगी, इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी।
हर्षिका सिंह, कलेक्टर, टीकमगढ़

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews