
टीकमगढ़/आमिर खान। संस्कृति मंत्री डॉ विजयलक्ष्मी साधौ ने सिधिंया के सवाल पर कहा है कि कांग्रेस प्रजातांत्रिक पार्टी है और यहां सबको अपनी बात करने का अधिकार है। उन्होने कहा कि सत्ता और संगठन में पूरा तालमेल है और हमारे यहां हर व्यक्ति को अपनी राय ज़ाहिर करने की छूट है।
साधौ यहां जिला आयुष कार्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण करने आई थीं और उसी समय पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने ये बयान दिया। सिंधिय मामले पर शिवराज सिंह चौहान के बयान पर साधौ ने कहा कि वो पहले अपना घर देखें। बीजेपी सरकार पूरा खजाना खाली करके गई है और हम सरकार कैसे चला रहे हैं ये हम ही जानते हैं।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

