टीकमगढ़ में SDM और तहसीलदार पर दबंगई का आरोप, किसान से मारपीट, विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

टीकमगढ़ में SDM और तहसीलदार पर दबंगई का आरोप, किसान से मारपीट, विधायक ने दी आंदोलन की चेतावनी

टीकमगढ़/आमिर खान

मधयप्रदेश में इन दिनों गेहूं खरीदी के चलते कई जिलों से भ्रष्टाचार की खबरें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में टीकमगढ़ जिले में खरीदी केंद्र पर एसडीएम और तहसीलदार पर दबंगई के आरोप लग रहे हैं। आरोप है कि अजनोर समिति के नरोला नाका केंद्र पर एक किसान के साथ गाली गलौज करने के बाद मारपीट की गई। मारपीट का आरोप टीकमगढ़ एसडीएम मनोज प्रजापति और तहसीलदार अनिल तलैया पर लगा है। मामले ने इतना तूल पकड़ लिया है कि अब भाजपा विधायक राकेश गिरी ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दे दी है।

इन दोनों अधिकारियों पर आरोप है कि इन्होंने किसान के साथ अभद्रता की और फिर डंडों से उसकी पिटाई कर दी। मामले में अब भाजपा विधायक राकेश गिरी भी सामने आए हैं और उन्होंने कहा है की टीकमगढ़ जिले में कांग्रेस समर्थक अधिकारी जमे हैं, जो अब किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण रवैया अपनाने लगे है। इन दोनों अधिकारियों ने किसान जगजीवन विश्वकर्मा के साथ मारपीट की है, मैं इसकी घोर निन्दा करता हूं। पूरे जिले में व्यापक भ्रष्टाचार पनप रहा है। अधिकारी गुंडागर्दी और उतारू हो गए हैं। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से लिखित में कर रहा हूं।

जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार शाम 4 बजे की है जब किसान जगजीवन अपना गेहूं बेचने अजनोर सोसायटी गए थे, तभी वहां टीकमगढ़ एसडीएम मनोज प्रजापति और तहसीलदार अनिल तलैया पहुंच गए। जहां यह अधिकारी किसानों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे जिसका विरोध जगजीवन ने कर दिया। फिर क्या था दोनों अधिकारी आग बबूला हो गए और उन्होंने किसान के साथ मारपीट कर दी। ये भी आरोप हे कि घटना के बाद जब किसान इसकी लिखित शिकायत करने बड़ागांव थाने पहुंचा तो वहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पूरे मामले पर अब भाजपा ने कमर कस ली है और इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री को लिखित तौर पर कर दी है। मामले की जानकारी लगने के बाद टीकमगढ़ विधानसभा के विधायक राकेश गिरी भी किसान के साथ खड़े हो गए और उन्होंने ईट से ईट बजाने की बात तक कह डाली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews