MP Breaking News

सागर लोकायुक्त की कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी 10 हजार की रिश्वत लेते धराया, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे थे पैसे

लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के बावजूद मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 30 जुलाई को दमोह जिले में रोजगार सहायक के 8000 रिश्वत मांगने के मामले के बाद आज टीकमगढ़ में स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ MPW को 10000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।
सागर लोकायुक्त की कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी 10 हजार की रिश्वत लेते धराया, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे थे पैसे

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में महीने की आखिरी तारीख यानि 31 जुलाई को सागर लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता अरविंद राजपूत ने सागर लोकायुक्त से शिकायत की थी कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में कार्यरत मल्टीपर्पज हेल्थ वर्कर (MPW) देशराज घोष ने स्वास्थ्य विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी है और पहली किस्त के रुप में 10 हजार रुपए मांगे हैं।

शिकायत के बाद टीम ने मामले का सत्यापन कराया और फिर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए  आज आरोपी एमपीडब्ल्यू घोष को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की राशि बरामद कर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई के बाद सीएमएचओ कार्यालय में हड़कंप मच गया।

कार्रवाई के दौरान नरेंद्र नाम के एक अन्य पीड़ित ने भी आरोपी MPW पर नौकरी लगवाने के नाम पर पहले 5 लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। पैसों के लेनदेन से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल लोकायुक्त टीम पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
सागर लोकायुक्त की कार्रवाई, स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी 10 हजार की रिश्वत लेते धराया, नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे थे पैसे - MP Breaking News