एसपी ने किया पलेरा थाने का औचक निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

एसपी ने किया पलेरा थाने का औचक निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

टीकमगढ़।आमिर खान।

नवागत पुलिस कप्तान प्रशांत कुमार खरे आज अचानक जिले के पलेरा थाने जा पहुंचे, जहां उन्होंने थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों का परिचय लिया और फिर थाने का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना।

पुलिस कप्तान प्रशांत खरे के थाने में अचानक पहुंचते ही वहां उन्हें देख पुलिसकर्मी हैरान हो गए। एसपी प्रशांत कुमार का कहना है कि मैंने जिले में कार्यभार संभाल तो लिया था, किन्तु पलेरा थाने का जायजा नहीं लिया इसलिए आज यहां पहुंचकर यहां की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कहा कि मैंने यहां पहुंचकर पुलिस कार्यवाही में सख्ती लाने के निर्देश के साथ पुराने मामलों का जल्द से जल्द निकाल करने के भी निर्देश दिए। साथ इस कोरोना संकट से लड़ने के लिए पुलिस और जनता के बीच अच्छा व्यवहार रखने की बात कही।

इन दिनों हम सभी कोरोना जैसे महामारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में पुलिस के साथ राजस्व और नपा का अमला भी सड़कों पर उतरकर काम कर है। लोगों को भी चाहिए कि वह स्वयं अपने जीवन की परवाह करें। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि वह कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए सोशल दूरी, मास्क और बार बार हाथ धोने का काम पहले करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को भी इन सभी बातों पर गौर करना पड़ेगा, क्योंकि हम भी हर समय फील्ड पर काम करते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews