खबर का असर : गौचर भूमि पर बना स्कूल भवन जमींदोज

खबर का असर : गौचर भूमि पर बना स्कूल भवन जमींदोज

टीकमगढ़, आमिर खान। एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ (MP Breaking News) की खबर का एक बार फिर बड़ा असर (impact of news) हुआ है। सकारात्मक ख़बरों को अपना मिशन मानने वाली एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने पिछले दिनों गौचर भूमि पर हुए अतिक्रमण को प्रमुखता से दिखाया था। जिसका असर ये हुआ की जिला प्रशासन ने इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के बाद अतिक्रमण को ढहा दिया (encroachment demolished)।

गौरतलब है कि टीकमगढ़ (Tikamgarh News) जिले की खरगापुर तहसील के ग्राम फुटेर चक्र 2 में दबंग भू माफिया द्वारा राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से भूमि खसरा नंबर 941/1 रकवा 2.282 हेक्टेयर शासकीय गौचर भूमि के लगभग एक एकड़ हिस्से पर एक प्राइवेट स्कूल आलीशान बिल्डिंग तान दी थी। खरगापुर और पलेरा रोड पर इस बेशकीमती भूमि का मूल्य 2 से 3 करोड़ रुपए बताया जा रह है, हैरत की बात यह है कि पिछले 10 सालों से यहां पर धड़ल्ले से स्कूल संचालित है, लेकिन जिम्मेदार अपनी आंख बंद किये बैठे रहे।

ये भी पढ़ें – PM Kisan: जल्द खाते में आएंगे 11वीं किस्त के 2000, इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ, जानें क्यों?

मध्य प्रदेश शासन प्रदेश में भू माफिया के खिलाफ अभियान चला रहा हैं, पिछले दिनों एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने गौचर भूमि पर अतिक्रमण (encroachment on Gauchar land) कर प्राइवेट स्कूल बनाने की खबर विशेष रूप से दिखाई थी। इस खबर को दिखाने के बाद कलेक्टर टीकमगढ़ सुभाष कुमार द्विवेदी (Collector Tikamgarh Subhash Kumar Dwivedi) ने संज्ञान लिया  और तत्काल जांच के आदेश दिए। मामले की जांच के बाद एमपी ब्रेकिंग न्यूज की खबर पर मुहर लगी और आज गौचर भूमि पर बने अवैध स्कूल को जमींदोज (Encroachment on Gauchar land demolished) कर दिया गया।

ये भी पढ़ें – MP News : BJP में नियुक्तियां, इन्हें मिलीं बड़ी जिम्मेदारियां

हैरान करने वाली बात तो यह भी है कि उक्त भूमि को रेलवे द्वारा अधिग्रहीत किया गया है। इसके बावजूद भी लोगों ने इस पर कब्जा कर इसे निजी स्वामित्व की भूमि बना लिया था। अब हमारी खबर का असर हुआ और आज इस शासकीय बेशकीमती भूमि को भूमाफियाओं से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान बल्देवगढ़ एसडीएम संजय जैन, डीएसपी प्रिया सिंधी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्यवाही की जमकर सराहना की जा रही है।

ये भी पढ़ें – VIDEO: अचानक सीढ़ियों से फिसलकर गिरे सीएम शिवराज, सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

[dgv_vimeo_video id=”700713645″]

[dgv_vimeo_video id=”700713812″]

[dgv_vimeo_video id=”700718109″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews