सिंघम की तरह उभर कर सामने आए ये शख्स, की ताबड़तोड़ कार्यवाही

सिंघम की तरह उभर कर सामने आए ये शख्स, की ताबड़तोड़ कार्यवाही

टीकमगढ़।आमिर।

लंबे समय से कोतवाली में जमे कई अधिकारी अपनी पहचान बनाने कार्यवाही करने में भले ही कछुआ की चाल चल रहे हों, लेकिन कोतवाली में इन दिनों एक पुलिस उप निरीक्षक ऐसे हैं, जो सिंघम की तरह काम कर उभरे हैं। इन्होंने जुआ-सट्टा जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दीपावली के मौके पर कई जुआ के फड़ों पर दबिश दी और सफलता हासिल की। इसके साथ अवैध शराब के ठिकानों पर भी कार्यवाही की। 

बीते कुछ दिनों में भी उप निरीक्षक अनफासुल हसन ने शहर कोतवाली में रहकर अपना नाम बना लिया है। अब ये अधिकारी कहीं भी जाते हैं, तो इनके चर्चा पहले से ही शुरू हो जाती है। फिलहाल एक दर्जन से अधिक कम दिनों में जुआ पकड़ने वाले यह पहले सब इंस्पेक्टर हैं। अब देखना यह है कि आगे यह कैसा काम करके अपना नाम कमाते हैं।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews