सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में मां और बेटे की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल

टीकमगढ़,आमिर खान। Tikamgarh News जिले के बगाज माता मंदिर से दर्शन कर बाइक पर सवार होकर लौट रहे बाइक सवारों को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना में एक महिला और मासूम की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मृतक शाहगढ़ जिला सागर के निवासी बताए जा रहे हैं। यह घटना बड़ागांव थाना के अजनोर गांव की है। बगाज माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे बाइक पर सबार एक महिला, एक व्यक्ति और मासूम को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमे महिला रामकुमारी अहिरवार और उसके पुत्र मोक्ष की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक चालक संतोष अहिरवार को गंभीर चोटें आई है, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया गया है।

मृतक सागर जिले के शाहगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम रानीपुरा के निवासी बताया जा रहा है। वही ट्रक चालक मौके से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है, मौके पर पहुची कोतवाली पुलिस ने ट्रक को जप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews