Tikamgarh News : पुलिस ने IPL मैच में सट्टा लगवाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

shahdol news

Tikamgarh News :  आईपीएल सट्टे की लगातार सामने आ रही शिकायतों के बाद टीकमगढ़ जिले के नए पुलिस कप्तान रोहित काशवानी के निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस और मोहनगढ़ थाना पुलिस के साथ स्पेशल पुलिस टीम ने लंबे समय से आईपीएल सट्टा खिलाने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया है।

यह है पूरा मामला

पुलिस कप्तान रोहित काशवानी ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस कांफ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चार लोग एक क्रेटा कार में ढोंगा मैदान के पास खड़े हैं। सूचना के तत्काल बाद पुलिस टीम ने इन चार लोगों को पकड़कर इनसे पूछताछ की और जब इनके मोबाइल चैक किए गए तो ये चारों आईपीएल का सट्टा खिलाते हुए मिले।

पुलिस कप्तान ने कहा कि इस सट्टे के कारोबार का सरगना नितिन उर्फ अब्बू यादव निवासी रानीपुरा है। अब्बू यादव द्वारा बांटी गई लिंक से ही उसके अन्य साथी प्रकाश यादव, दीपेंद्र यादव और फिरोज खान सट्टे का कारोबार करते हैं। पुलिस कप्तान ने बताया कि इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जब इनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया की टीकमगढ़ का रहने वाला आदित्य उर्फ विक्की तिवारी इनका भी सरगना है और बिक्की तिवारी द्वारा भेजी गई लिंक पर से ये सभी सट्टे का कारोबार करते हैं।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों के पास से एक क्रेटा कार सहित मोबाइल फोन नगदी के साथ कुल 22 लाख 54 हजार का मशरुका बरामद हुआ है। पुलिस कप्तान रोहित काशवानी ने बताया है कि अब इन सभी की अपराध के पैसे से अर्जित की गई संपत्ति की जांच की जाएगी और इनकम टैक्स को पत्र लिखकर संपत्ति राजसात कराई जाएगी।
टीकमगढ़ से आमिर खान की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”819474802″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews