Tikamgarh News : पुलिस ने चोरी के एक मामले में किया खुलासा, आरोपी चोर के साथ ज्वेलर्स भी गिरफ्तार

भोपाल-दिनदहाड़े लोगों के घरों में चोरी करने वाली गैंग चढ़ी पुलिस के हत्थे, गिरफ्तार आरोपियों में तीन नाबालिग, लाखों के आभूषण बरामद

Tikamgarh News : मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से कोतवाली पुलिस ने रविवार को चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने इस मामले में आरोपी के साथ ज्वेलर्स को भी गिरफ्तार किया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

यह है मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को चोरों ने शहर के नरैया मोहल्ला निवासी मुन्ना लाल वंशकार के घर से सोने का हार चोरी किया था। जिसके बाद फरियादी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर नरैया मोहल्ला निवासी सौरभ उर्फ रिंकू बंशकार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

कोर्ट ने भेजा जेल

आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए सोने का हार बेचने की बात कही। आरोपी सौरभ ने बताया कि उसने शहर के कनई उर्फ कृष्णलाल सोनी को हार बेचा है। आरोपी की निशानदेही पर ज्वेलर्स कृष्ण लाल सोनी के पास से 3.5 तोला सोने का हार बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सौरभ वंशकार के कब्जे से 4500 रुपए जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को पुलिस ने आज न्यायालय में पेश कर दिया है जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews