Tikamgarh News: प्रदूषित पानी का कहर, तीन ने गंवाई जान, आधा सैकड़ा से अधिक लोग बीमार

Tikamgarh News:  प्रदूषित पानी का कहर, तीन ने गंवाई जान, आधा सैकड़ा से अधिक लोग बीमार

Tikamgarh News:  जिले की टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र की बड़ागांव तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अमरपुर में इन दिनों उल्टी-दस्त के रोग ने अपना उग्ररूप दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते यहां दो दिन में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। कहा जा रहा है कि इनकी मौत गंदा पानी पीने से हुई है उधर करीब आधा सैकड़ा लोग अभी बीमार हैं।

ग्रामीणों की मौत के बाद कलेक्टर एक्शन में  

दूषित पानी से बीमारी की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को आनन फानन में अमरपुर ग्राम में डेरा डालना पड़ा, कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार तथा सीएमएचओ डॉ. शोभाराम रोशन के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर में उल्टी दस्त की शिकायत होने पर 14 सितम्बर को ग्राम में रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर घर मिले मरीज 

टीम द्वारा ग्राम में घर-घर भ्रमण कर सर्वे किया गया इसके साथ ही उल्टी दस्त के मरीजों का उपचार किया गया। जिसमें लगभग 59 मरीजों को देखा गया, जिनमें उल्टी दस्त के 15 मरीज, दस्त के 30 मरीज पाए गए एवं 14 मरीज बुखार सर्दी जुकाम खांसी के देखे गये एवं उनका उपचार किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए उप स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर में स्वास्थ्य टीम 24 घंटे तैनात है।

सामने आई BMO की लापरवाही 

यहाँ सबसे बड़ी बात ये है कि बीमारी की शुरुआत में बड़ागांव स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ बीएमओ शांतनु दीक्षित ने लापरवाही दिखाई उन्होंने ना तो वरिष्ठ अधिकारियों तक कोई जानकारी दी वर्ना हालात नहीं बिगड़ते, बीएमओ ने मीडिया कर्मियों के कॉल तक रिसीव किये। आरोप है कि बड़ागांव बीएमओ के पिता स्थानीय भाजपा विधायक के निज सचिव है जिसके चलते वह इस सारे घटनाक्रम से बचना चाहते हैं और लीपापोती करने में लगे हैं।

पूर्व मंत्री रविवार को जायेंगे अमरपुर, कमलनाथ को सौंपेंगे रिपोर्ट  

पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुंदेला ने कहा कि अधिकारी तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। मेरे द्वारा रविवार को ग्राम अमरपुर पहुंचकर इस सारे घटनाक्रम की जानकारी एकत्रित की जाएगी, साथ ही मृतक एवं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे परिवारों से मुलाकात कर उनके हालचाल की जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा इस सारे घटनाक्रम की जानकारी कांग्रेस प्रदेश संगठन सहित पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ को दी जाएगी।

टीकमगढ़ से आमिर खान की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews