
टीकमगढ़,आमिर खान। रूस व यूक्रेन के मध्य चलते युद्ध के बीच फंसे मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के छात्र- छात्राओं के परिजनों का बुरा हाल है रात दिन परिजनों को उनकी चिंता के साथ याद सता रही है फिलहाल उन्हें प्रदेश एवं केंद्र सरकार से हो रही बातचीत उनका संबल बनाए हुए है, दरअसल मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए टीकमगढ़ (Tikamgarh) के आधा दर्जन छात्र छात्राएं यूक्रेन में रह रहे हैं जो इस समय दो देशों की लड़ाई के बीच यूक्रेन में फंसकर रह गए हैं।
[dgv_vimeo_video id=”681890089″]
यह भी पढ़े…वाणिज्यिक कर विभाग का बड़ा एक्शन, 315 करोड़ का GST फर्जीवाड़ा पकड़ा
हालांकि बच्चे वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने माता पिता से बातचीत कर सारी जानकारी दे रहे हैं टीकमगढ़ की छात्रा मानसी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए बताया कि यहां हालात बेहद चिंताजनक हैं मैं यहां बंकर में छुपी हुई हूं जहां बम के धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है जल्द सरकार उन्हें वहां से निकाले, हम आपको बता दें कि मानसी विश्वकर्मा के पिता टीकमगढ़ कोतवाली में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
[dgv_vimeo_video id=”681890947″]
