39बी स्व. अमर सिंह राठौर स्मृति बॉलीबाल टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुँचे कृषि एवं पशुपालन मंत्री

39बी स्व. अमर सिंह राठौर स्मृति बॉलीबाल टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुँचे कृषि एवं पशुपालन मंत्री

पृथ्वीपुर। मयंक दुबे।

हमारा प्रदेश कृषि प्रधान प्रदेश है और बुन्देलखण्ड में कृषि के क्षेत्र में काम करने वाले सबसे ज्यादा लोग निवास करते है और कृषि के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाऐ है जो भी उनके पास इस क्षेत्र से मांग जायेगी उसे पूर्ण कराया जायेगा। उक्त उदगार 39वी अमर सिंह अखिल भारतीय बॉलीवाल प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सचिन यादव ने मुख्य अतिथि की असंद्वि से व्यक्त किये।

स्वंत्रता संग्राम सेनानी स्व. अमर सिंह राठौर स्मृति में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का आज प्रदेश सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री लाखन सिंह यादव , बाणिज्यकर केविनेट मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर, कृषि मंत्री सचिन यादव के द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम स्व. अमर सिंह राठौर के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर एवं खेल ध्वज फहराकर तथा मैदान पर पहुचकर खिलाडियो से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट कमेंटी की ओर से सभी अतिथियो का विशाल माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। मंच पर उपस्थित अतिथियो का स्वागत समिति के द्वारा किया गया। साथ ही ब्राईट केरियर स्कूल के छात्र छात्राओ के द्वारा बैण्ड सलामी एवं छात्राओ के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टूर्नामेंट समिति के संयोजक और प्रदेश सरकार के बाणिज्यकर केविनेट मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने आये हुये अतिथियो का ध्यान आपेक्षित कर कहा कि यह टूर्नामेंट 39 वे वर्ष में प्रवेश कर रहा है और इस आयोजन में समूचे क्षेत्र और नगर के लोगो का विशेष सहयोग रहता है तभी यह आज सफलता की ओर है। उन्होने क्षेत्र के विकास की ओर ध्यानापेक्षित कर कहा कि पशुपालन मंत्री यहां आये हुये है और यहां के लिये जितनी भी गौशालाऐं निर्माण होना है उनसे 10 गौशालाऐ इस क्षेत्र के लिये अधिक दी जाये। निवाडी एवं टीकमगढ जिले में 2-2 पशु अस्पाताल सभी सुविधायुक्त खोले जाये। जिससे मवेशियो का सही से उपचार हो सके। और मछुआ समुदाये इस क्षेत्र में अत्याधिक है और तालाब भी निर्मित है उन्हे मछली पालन के लिये विशेष लाभ दिये जाये। साथ ही उन्होने कृषि मंत्री से भी इस क्षेत्र के निवाडी, पृथ्वीपुर एवं दिगौडा की कृषि उपज मण्डियो को आदर्श कृषि उपज मंण्डी का दर्जा देकर लोगो को लाभ दिये जाये। साथ ही कृषि अनुसंधान केन्द्र, उद्यानिकी बाग के साथ साथ विभाग भी स्थापित करने की बात कही। पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव ने कहा कि यह आयेाजन बहुत सराहनीय आयोजन है जहाँ तक उनके बडे भाई मंत्री राठौर ने जो निर्देश दिये है उसके लिये वह कभी पीछे नही है जो भी मांग है वह पूर्ण की जायेगी। साथ ही उन्होने कहा कि 15 साल भाजपा की सरकार रही और प्रदेश को डुवो के रख दिया। उनके कार्यकाल में प्रदेश के 10 लाख से अधिक मवेशियो ने दम तोडा है। और उनके द्वारा एक भी गौशाला नही बनाई गई है। प्रदेश की कमलनाथ सरकार हर वचन को पूर्ण करने में लगी है गौशालाओ की जहां तक बात है इस क्षेत्र के लिये गौशालाऐ मंजूर करा दी जायेगी। समारोह के दौरान अंतराष्ट्रीय पर्वतारोही खिलाडी भावना डहेरिया छिदवाडा को टूर्नामेंट समिति द्वारा साल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन टिंकू तिवारी ने किया।

उदद्याटन मुकाबला वरेली ने जीता
स्व. अमर सिंह राठौर स्मृति में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय बॉलीवाल प्रतियोगिता का उदद्याटन मुकावला जाट रेजीमेंट वरेली एवं सिग्नल कौर हिसार के मध्य खेला गया। जिसमें बरेली के टीम के खिलाडियो ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुये यह मुकाबला 0-2 से जीत लिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews