Mahakal Ujjain: बाबा महाकाल को गर्मी से बचाने के बांधी गई 11 गलंतिकाएं, 2 महीने तक जारी रहेगा क्रम

Mahakal Ujjain

Mahakal Ujjain News: विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का रूटीन भी मौसम के हिसाब से बदलता है। ठंड के मौसम में जहां उन्हें गर्म जल से स्नान कराया जाता है तो गर्मियों में शीतल जल की गलंतिका बांधी जाती है जिससे उन्हें गर्मी से राहत मिलती रहे।

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और ऐसे में महाकाल को गर्मी से राहत देने के लिए आज सुबह हुई भस्म आरती में 11 मटकियां लगाई गई हैं जिनमें से सतत जल धारा प्रवाह होगी और बाबा को गर्मी का एहसास नहीं होगा।

Mahakal Ujjain में बांधी गई गलंतिका

7 अप्रैल को वैशाख कृष्ण प्रतिपदा के अवसर पर मंदिर के पंडित और पुजारियों ने एक साथ मिलकर 11 गलंतिका बाबा महाकाल के शिवलिंग के ऊपर बांधी। खास बात यह है कि इन वाक्यों में 11 नदियों का जल समाहित किया जाता है।

Mahakal Ujjain

बहुत पुरानी है मान्यता

मंदिर के पुजारियों के मुताबिक बाबा महाकालेश्वर पर सतत जलधारा गर्मियों में प्रवाहित किए जाने की यह परंपरा वर्षो से चली आ रही है। भस्मारती के समय से लेकर संध्या आरती के पूर्व तक मटकियों से जलधारा बाबा के ऊपर गिरती रहती है।

भोलेनाथ कैलाश के निवासी हैं, गर्मियों के मौसम में उन्हें ठंडक प्रदान करने के लिए भक्त तरह-तरह के जतन करते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में चांदी का कलश पहले से मौजूद है, लेकिन अब लगातार 2 महीने तक गलांतिकाओं के जरिए बाबा को ठंडक प्रदान करने का क्रम चलता रहेगा।

मटकियों पर नदियों का नाम

भोलेनाथ के लेकर बांधी जाने वाली इन मटकियों की खासियत ये है कि इनमें 11 नदियों का जल तो रहता है बल्कि इन पर महानदी, सरयू, गोदावरी, रावी, कावेरी, नर्मदा, व्यास, अलखनंदा, गंडक, सिंधु, रामगंगा, ताप्ती, कोसी जैसी नदियों के नाम भी अंकित किए जाते हैं। मान्यता के मुताबिक ऐसा करने से भगवान महाकाल तृप्त होते हैं और प्रजा को सुख समृद्धि और कल्याण का आशीर्वाद देते हैं।

Mahakal Ujjain

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews