Ujjain News: महाकाल नगरी से धोखाधड़ी का मामला आया सामने, होटल बुंकिग के नाम पर वसूले 45 हजार रूपए

महिला ने माधवनगर पुलिस थाना में मामले की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
chhatisgarh news

Ujjain News: महाकाल नगरी उज्जैन से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ होटल बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी की गई। दरअसल, महिला अपने कुछ परिचितों के साथ ऋषिकेश घूमने जा रही थी। इसको लेकर उसने गूगल के जरिए वहां ठहरने के लिए एक होटल में के कमरा बुक कर 45 हजार रूपए का भुगतान कर दिया। बाद में महिला को पता चला कि कमरा बुक नहीं हुआ, जिसके बाद महिला ने माधवनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

तीन बार में दिए 45 हजार रूपए

दरअसल, शिवाजी पार्क कॉलोनी की रहने वाली 59 वर्षीय आशा भगत अपने कुछ परिचित के साथ ऋषिकेश जाने का प्लान बना रही थी। इसको लेकर उन्होंने गूगल के जरिए होटल सर्च किया और परमार्थ निकेतन आश्रम में कमरा बुक करने के लिए गूगल पर दिए गए नंबर से बातचीत की। इस दौरान उस नंबर के जरिए बातचीत करने वाले ने व्हाट्सएप के जरिए कमरे के फोटो भेजे। इसके बाद महिला से उन लोगों ने तीन बार में 45 हजार रूपए भुगतान करा लिया। हालांकि, बाद में महिला को पता चला कि कमरा बुक नहीं हुआ, जिस पर उसने माधवनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

माधवनगर थाना पुलिस ने महिला के शिकायत पर मामले को दर्ज कर लिया है। इसको लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने के मामले में धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews