एमपी चुनाव : जाति के आधार पर वोट मांग रहे ये विधायक जी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

BJP-candidate-from-Mahidpur-assembly-constituency

उज्जैन।

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं और इसकी वजह से राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं।इसी बीच चुनाव से पहले राजनैतिक दलों के नेताओं-मंत्री और प्रत्याशियों के वीडियो एक के बाद एक वायरल हो रहे है। अब महिदपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी बहादुर सिंह का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे जाति के आधार पर वोट मांगते हुए दिखाई दे रहे है। इस वायरल वीडियो ने भाजपा में खलबली मचा दी है, वही चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो चला है, ऐसे में ये वीडियो पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। 

बताया जा रहा है कि वीडियो में बहादुर सिंह जाति के आधार पर वोट मांग रहे है। वीडियो उनके विधानसभा क्षेत्र महिदपुर का बताया जा रहा है, जिसमें वे कहते वदर आ रहे है कि ”सरदार सिंह जी, चुनाव लड़ रहे हैं, वो तो मेरे रिश्तेदार हैं, ये टिकट उन्हें इसलिए मिला है ताकि जाति का वोट आधा- आधा हो जाये, 25 हजार इधर डाले और 25 हजार उधर डाले। दूसरी जाति एक होकर निर्दलय को जिता देंगी। बात समझ में आई आपको अब आपको ये तय करना पडे़गा की वोट एक जगह पर डाला जाये, या तो उनको एक तरफा डाल दो, या मुझे एक तरफा डाल दो, यदि आधा-आधा करोगे तो 50 साल तक पीछे हो जाओगे”।

दरअसल,  यहां से बीजेपी के बाहदुर सिंह और कांग्रेस के सरदार सिंह महिदपुर विधानसभा सीट पर आमने-सामने हैं।पिछले चुनाव में भाजपा के बहादुरसिंह चौहान ने जीत हासिल की थी, जबकि 2008 के चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा था।वही जातिय समीकरण की बात करे तो यहां सोंधिया समाज का खासा प्रभाव देखने को मिलता है, प्रत्याशी की जीत में ये समाज प्रथम भूमिका निभाता है और बहादुर सिंह और सरदार सिंह दोनों ही सोंधिया समाज से आते हैं। ऐसे में जाति के आधार पर वोट मांगने की ये रणनीति भाजपा प्रत्याशी को भारी ना पड़ जाए।चुंकी इस बार यह सीट कांग्रेस के लिए दोबारा वापसी करने के लिहाज से प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है।

बता दे कि बहादुर सिंह का हमेशा से ही विवादों से पुराना नाता रहा है। वे अपने बयानों से अक्सर मीडिया में सुर्खियां बटोरते हुए आए है, ऐसे में विधायक साहब की ये गलती पार्टी के सबब बन सकती है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews