महाकाल के आंगन में हुई दीप पर्व की शुरुआत, सूखे मेवे से किया गया बाबा का आकर्षक श्रृंगार

महाकाल के आंगन में हुई दीप पर्व की शुरुआत, सूखे मेवे से किया गया बाबा का आकर्षक श्रृंगार

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में हर त्योहार सबसे पहले मनाया जाता है। दीपावली (Diwali) का त्यौहार भी यहां सबसे पहले मनाया जाएगा और आज से यहां दीप पर्व की शुरुआत हो गई है। सुबह 4 बजे भस्म आरती के बाद पंडे पुजारियों ने फुलझड़ियां जलाकर रोशनी के त्यौहार दीवाली की मंदिर में शुरुआत की है।

भस्म आरती के बाद बाबा महाकाल का जल और पंचामृत से स्नान करवाकर अभिषेक पूजन हुआ। इसके पश्चात सूखे मेवे से बाबा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। बाबा का ये रूप बड़ा ही मनमोहक था चंद्र और त्रिपुंड के साथ सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण करें बाबा के मस्तक पर ओम का आकार दिखाई दे रहा था। रुद्राक्ष के साथ सुगंधित फूलों की माला भी बाबा को अर्पित की गई।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में आज अनाज और सब्जी का दाम, देखें 23 अक्टूबर 2022 का मंडी भाव

आकर्षक श्रृंगार के बाद बाबा को फल और मिठाईयों का भोग लगाया गया। बड़ी संख्या में लोग बाबा के इस रूप को निहारने के लिए पहुंचे थे। भस्म आरती के समय बाबा का रूप निराकार होता है जो बहुत ही अद्भुत लगता है इसके पश्चात बाबा साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews