
उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। भाजपा के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) आज सोमवार को बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने वहां बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की। मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधा।
भाजपा नेता गौतम गंभीर ने महाकाल मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में बाबा महाकाल का अभिषेक किया। उनके साथ स्थानीय सांसद अनिल फिरोजिया भी थे। मीडिया ने गौतम गंभीर से पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पर उनकी राय जानी तो उन्होंने कहा कि यदि खालिस्तानी समर्थकों का आम आदमी पार्टी की सरकार को सपोर्ट मिलता है तो इससे ख़राब देश के लिए कुछ नहीं हो सकता क्योंकि पंजाब एक बॉर्डर स्टेट है।
ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज ने किया औबेदुल्ला खां कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ, कही बड़ी बात
जो चलाते हैं सारी सृष्टि, हम सब पर है उनकी दृष्टि। जय महाकाल 🙏🏻#Ujjain #Mahakal pic.twitter.com/ARSxxXmCso
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 21, 2022
[dgv_vimeo_video id=”690462199″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

