सीएम शिवराज ने किया औबेदुल्ला खां कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ, कही बड़ी बात

सीएम शिवराज ने किया औबेदुल्ला खां कप हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ, कही बड़ी बात

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हैरिटेज हॉकी (Hockey) टूर्नामेंट औबेदुल्ला खां हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट (Obaidullah Khan Heritage Cup Hockey Tournament) का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने आज सोमवार को राजधानी के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में किया।मुख्यमंत्री ने कहा कि हॉकी हमारे देश का मान है, हॉकी हमारे भोपाल की शान है और हॉकी भारत की जनता का सम्मान है उन्होंने खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को खेल जगत की रियल लीडर कहा।

आज से भोपाल में सात दिवसीय औबेदुल्ला खां हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट शुरू हुआ।  21 से 27 मार्च तक आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में देश की प्रतिष्ठित 12 टीमें अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगी।  मुख्यमंत्री शिवरज सिंह चौहान में टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए कहा कि भोपाल कभी हॉकी की नर्सरी रहा है, हम कभी ओलंपिक में जब भी मैडल लाते थे तो केवल हॉकी में लेकर आते थे, आज भी हमारे खिलाड़ियों में वह क्षमताएं मौजूद है, भारत एक बार फिर हॉकी में सिरमौर बन सकता है, इसके लिए मध्य प्रदेश गंभीर है।

ये भी पढ़ें – MP Weather: मौसम में परिवर्तन, कई जिलों में छाए बादल, इन जिलों में लू का अलर्ट, जानें अपडेट

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया वाकई में खेल जगत की रियल लीडर हैं, हॉकी हमारे देश का मान है, हॉकी हमारे भोपाल की शान है और हॉकी भारत की जनता का सम्मान है। उन्होंने कहा, खेल बढ़ते रहें, हॉकी बढ़ती रहे, मैं अपने भांजे-भांजियों को वचन देता हूं कि खेल सुविधाओं में हम कोई कमी नहीं आने देंगे, भोपाल में पांच-पांच एस्ट्रो टर्फ लगाए जाएंगे, हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

ये भी पढ़ें – Government Jobs 2022 : 233 अलग अलग पदों पर निकली भर्ती, जानें सैलरी, आयु व योग्यता

कार्यक्रम में मौजूद खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने औबेदुल्ला खां हेरिटेज कप हॉकी टूर्नामेंट को फिर से शुरू करने का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया और औबेदुल्ला खां हेरिटेज हॉकी कप का अनावरण किया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews