महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. घनश्याम शर्मा अयोध्या के लिए आज होंगे रवाना

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पं. घनश्याम शर्मा अयोध्या के लिए आज होंगे रवाना

Shree Ram Mandir Pran Pratistha: श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी, पंडित घनश्याम शर्मा, आज शाम को भगवान् श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या रवाना होंगे। अयोध्या जाने के लिए पंडित घनश्याम शर्मा इंदौर से एक विशेष रथनुमा वाहन का इस्तेमाल करेंगे। जानकारी के अनुसार श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी, पंडित घनश्याम शर्मा को तीन दिन पहले ही राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आमंत्रण मिला है।

इसको लेकर पं. घनश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की, “मुझे तीन दिन पहले ही आमंत्रण का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है और मैं इस श्रेणीभूत अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार हूं।”

इस यात्रा के दौरान, पं. घनश्याम शर्मा अपने साथ महाकाल मंदिर से प्राप्त भस्म, शंख और चांदी के बिल्व पत्र लेकर जा रहे हैं, जो कि राम मंदिर में अर्पित किए जाएंगे।

पं. शर्मा द्वारा दिए गए एक बयान में कहा गया की, ‘यह सौभाग्य की बात है कि अयोध्या में भगवान के विराजित होने के अवसर पर हमें उपस्थित होने के लिए आमंत्रण पत्र मिला है। भगवान महाकाल के चरणों में अर्पित करने के बाद, चांदी के बिल्व पत्र और शंख को लेकर हम अयोध्या की यात्रा करेंगे। इस शंख से भगवान राम का पूजन और स्नान किया जाएगा।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews