उज्जैन में रफ्तार का कहर, 8 साल के मासूम समेत 3 गंभीर घायल, चालक फरार

Road Accident In Dewas

Ujjain News: उज्जैन के नागझिरी थाना क्षेत्र में रफ्तार एक बार फिर हादसे का कारण बनी। इस हादसे में एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला।

यह मामला नागझिरी थाना क्षेत्र की सनराइज सिटी का है। जहां पर एक महिला अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर जा रही थी। तेज गति से आ रही कार ने तीनों को टक्कर मार दी। घटना में महिला सहित 10 साल और 8 साल का बच्चा भी घायल हो गए। जिसके बाद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

घटना में महिला के पैर की हड्डी टूट गई है जिसे जिला अस्पताल से रेफर करते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है और बाकी दो बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में ही चल रहा है। महिला के पति ने बताया है कि वह उद्योगपुरी की फैक्ट्री में मजदूरी करता है और घटना की जानकारी उसे शाम को मिली। व्यक्ति ने बताया कि कोई सफेद रंग की कार थी जिसने उसकी पत्नी और बच्चों को टक्कर मारी है। इसके अलावा उसने नागझिरी क्षेत्र में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी टक्कर मारी और मौके से भाग निकला। घटना को लेकर नागझिरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पास के पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews