महाकाल मंदिर पहुंची एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में बाबा की भक्ति में डूबी आईं नजर

फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया मंगलवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंची। यहां वो भस्म आरती में शामिल हुईं। उन्होंने इसे शानदार अनुभव बताया।
Tamannaah Bhatia

साउथ और बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया मंगलवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। यहां वो बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं। इस दौरान वो पूरी तरह से महाकाल की भक्ति में डूबी नजर आईं।

तमन्ना तड़के 3 बजे महाकाल मंदिर पहुंची और नंदी हॉल में बैठकर भक्ति भाव से भस्म आरती का हिस्सा बनी। इस दौरान उनके मस्तक पर चंदन लगा हुआ दिखाई दिया। वह 2 घंटे तक भस्म आरती का दिव्य नजारा देखती नजर आईं।

नंदी के कान में बोली इच्छा

भस्मारती का हिस्सा बनने के बाद एक्ट्रेस ने नंदी का पूजन अभिषेक किया। वह नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना बोलती हुई नजर आईं। इसके बाद उन्होंने चांदी द्वारा से बाबा महाकाल को पुजारी के हाथों जल अर्पित करवा कर आशीर्वाद लिया। परिसर में जब श्रद्धालुओं को यह पता चला की तमन्ना भाटिया मंदिर में हैं तो उनमें काफी उत्साह नजर आया। इसी के देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से बढ़ाई गई।

एक्ट्रेस ने क्या कहा

भस्म आरती में शामिल होने के बाद तमन्ना ने कहा कि आज भगवान ने मुझे बुलाया था। बाबा महाकाल के बुलावे पर ही भक्त यहां आते हैं। यहां आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। जो आरती देखने को मिली उसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती हूं। आरती में शामिल होकर बहुत ऊर्जा मिलती है। सब लोग जिस तरह से साथ में बैठकर आरती देखते हैं वह दृश्य कहीं और देखने को नहीं मिलता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews