चलते ट्रैक्टर से सोयाबीन की बोरी ले उड़े चोर, दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम

चलते ट्रैक्टर से सोयाबीन की बोरी ले उड़े चोर, दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम

उज्जैन, डेस्क रिपोर्ट। उज्जैन (Ujjain) में चलते हुए ट्रैक्टर से सोयाबीन की बोरी चोरी करने का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां पर सोयाबीन की बोरियां लोड कर ले जा रहे ट्रैक्टर पर चढ़कर एक बदमाश ने सोयाबीन की बोरी उतार ली और पीछे बाइक पर चल रहे हैं अपने साथी के साथ बैठकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से यह साफ हो गया है कि चोरों को पुलिस का कोई डर नहीं है।

[dgv_vimeo_video id=”755536328″]

घटना चिंतामन जवासिया के रहने वाले किसान के साथ हुई है। सुबह तकरीबन 7 बजे वह अपने ट्रैक्टर में सोयाबीन लोड कर मंडी ले जा रहा था। बदमाश पहले से ही ट्रैक्टर का पीछा कर रहे थे। हरी फाटक ब्रिज के पास जब ट्रैक्टर की रफ्तार कम हो गई तो एक बदमाश ऊपर चढ़ा और सोयाबीन की बोरी लेकर नीचे उतर कर तुरंत ही अपने साथी के साथ फरार हो गया। सुबह-सुबह यह रास्ता काफी व्यस्ततम रहता है और यहां पर वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। चलते रोड के बीच भी बदमाशों ने चोरी करने में जरा भी गुरेज नहीं किया और वहां से निकल गए।

Must Read- शुरू हुई Richa Chadha और Ali Fazal की शादी की रस्में, सामने आई तस्वीरें

मामले में किसान का कहना है कि उन बदमाशों ने 2 मिनट में उसे 2000 का चूना लगा दिया है। किसान ने बताया कि मैं अकेला ही ट्रैक्टर पर बोरियां लोड कर मंडी जा रहा था। रास्ते में दो युवकों ने मेरे ट्रैक्टर से सोयाबीन की बोरी चोरी कर ली। जब तक मुझे घटना का पता लगा तब तक वह दोनों वहां से फरार हो चुके थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews